Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Surya Grahan 2021: जानें साल का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों पर पड़ सकता है भारी
10 जून को साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर यह ग्रहण लगेगा। सूर्य का ग्रहण दोपहर 1:42 पर शुरू होगा जो शाम के 6:41 पर समाप्त होगा। ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार का ग्रहण वृषभ राशि में लगने वाला है। इस राशि के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 10 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि को इस अवधि में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से किसी तरह का लाभ मिल सकता है। करियर से जुड़े नए अवसर हाथ लगेंगे। वहीं सेहत को लेकर लापरवाही न करने की सलाह आपको दी जाती है। अपने खानपान का खाल रखें। मानसिक तनाव न लें और धैर्य बनाए रखें।

वृषभ राशि
आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की नकारात्मकता से बचें। आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला न लें। इस अवधि में यात्रा न करना ही बेहतर है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती हिया अन्यथा आप किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का कुछ प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप सकारात्मकता बनाए रखें और बेहतर होगा अपने काम पर ही ध्यान दें।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों को ये सलाह दी जाती है कि वो मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपनी योजना बनाएं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो उससे पहले सही रिसर्च जरुर कर लें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस अवधि में करीबी दोस्तों का साथ मिलेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से ठीकठाक नतीजे मिलने की उम्मीद है। आप किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों से सलाह जरुर लें। आप दोस्तों के संपर्क में रहेंगे। इस अवधि में आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपके खर्चों में इजाफा होगा और आप बचत करने में असफल रहेंगे। आपको छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। इस वजह से आप काफी खीझ महसूस करेंगे। धैर्य रखने में ही भलाई है।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों के लिए ये समय काफी उत्तम रहेगा। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको इस अवधि में अपने काम पर ही फोकस करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। काम को कल पर टालने की आपकी आदत की वजह से आप सफल नहीं हो पा रहे हैं। इस अवधि में आपको अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। इस मौके को हाथ से जाने न दें। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि:
सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव इस राशि पर नहीं पड़ेगा। हालांकि इस राशि के जातकों को कुछ मामलों में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी नौकरी, व्यापार अथवा करियर से जुड़ा फैसला इस अवधि में न लें। कोई नई स्किल सीखने में समय लगाएं।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अनुकूल प्रभाव देने वाला साबित होगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे इसलिए बिना आलस्य किये उन्हें पूरा करें।



Click it and Unblock the Notifications