Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
Solar Eclipse 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण सभी राशियों को करेगा प्रभावित, जानें आप पर कैसा रहेगा असर
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 शनिवार को वृषभ राशि में लगने वाला है। यह ग्रहण रात 12.15 बजे से शुरू होकर सुबह 4:07 बजे समाप्त होगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है।
साल 2022 में होने वाली इस आकाशीय घटना का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का असर देखने को मिल सकता है।

सूर्य ग्रहण 2022 का मेष राशि पर प्रभाव:
मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको कर्ज लेने से बचना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को यात्रा करने का मौका मिल सकता है। फैमिली प्लानिंग कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।

सूर्य ग्रहण 2022 का वृष राशि पर प्रभाव:
वृषभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप मानसिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं। आपको निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। इस अवधि में की गयी मेहनत का अच्छा फल आपको जरुर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में पार्टनर से कुछ मनमुटाव हो सकता है। इस अवधि में किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें।

सूर्य ग्रहण 2022 का मिथुन राशि पर प्रभाव:
आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप मानसिक तनाव से भी परेशान हो सकते हैं। परिवार को आगे बढ़ाने का विचार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। इस अवधि में किसी को भी उधार देने और लेने से बचें। धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा।

सूर्य ग्रहण 2022 का कर्क राशि पर प्रभाव:
कर्क राशि के जातक पैसों के मामले में काफी लकी रहेंगे। पुराने अटके हुए मामले भी निपट जाएंगे। नया घर खरीदने के लिए समय अच्छा है। परिवार अथवा करीबी लोगों के साथ अच्छे से पेश आएं वरना विवाद होने की संभावना है। आप अपने बच्चों को लेकर चिंतित फ़ो सकते हैं। इस राशि के व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है मगर शेयर बाजार से दूरी बनाएं।

सूर्य ग्रहण 2022 का सिंह राशि पर प्रभाव:
सिह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में चल रही कलह आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आने से आप अपने काम पर फोकस करने में असमर्थ रहेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सिंगल जातकों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको बजट में रहकर ही धन खर्च करने की सलाह दी जाती है।

सूर्य ग्रहण 2022 का कन्या राशि पर प्रभाव:
परिवार में चल रहा कोई विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। नौकरीपेशा जातकों और व्यवसाय के मालिकों के लिए यह एक अच्छा समय है। मगर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। सिंगल जातकों को अपने पार्टनर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस राशी के विवाहित जातकों को अपने मायके से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। इस अवधि में किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाये रखें।

सूर्य ग्रहण 2022 का तुला राशि पर प्रभाव:
तुला राशि के लोगों को वायरल-बुखार से जूझना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद इस अवधि में भी नहीं सुलझ पाएगा। निवेश करने के लिए समय ठीक है, आपको मुनाफा हो सकता है। बच्चों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातक और व्यापार से जुड़े लोग घर तथा काम के बीच तालमेल बनाने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझाने में थोड़ा और समय लग सकता है। इस अवधि में धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

सूर्य ग्रहण 2022 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव:
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह के कागजात पर दस्तखत करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। निवेश से लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों का अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको हर स्थिति में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सूर्य ग्रहण 2022 का धनु राशि पर प्रभाव:
इस अवधि में धनु राशि के जातक अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी मगर फिर भी लापरवाही करने से बचें। घर में शादी-विवाह से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा। नौकरीपेशा जातक कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर सकते हैं। इस राशि के व्यवसायियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बच कर रहें। दोस्तों के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे।

सूर्य ग्रहण 2022 का मकर राशि पर प्रभाव:
इस राशि के जातक अपने संतान पक्ष को लेकर परेशान हो सकते हैं। घर में छोटे भाई या बहन के रिश्ते की बात चल सकती है। दोस्तों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से पढ़ लें और फिर निर्णय लें। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

सूर्य ग्रहण 2022 का कुंभ राशि पर प्रभाव:
लंबे समय से सेहत को लेकर परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको सोच समझकर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर आपको अदालत जाना पड़ सकता है। इस अवधि में छोटे निवेश करना लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार बढ़ सकता है। विदेश यात्रा का योग बनने की संभावना है।

सूर्य ग्रहण 2022 का मीन राशि पर प्रभाव:
मीन राशि के जातकों के लिए धन कमाने का अच्छा मौका है। आप अपनी आय में वृद्धि के लिए जो प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पुराने अटके हुए मामले सुलझ जाएंगे। आप नई संपत्ति या जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। सेहत को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में अपने माता पिता की सेहत का भी ख्याल रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications