Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
Solar Eclipse 2020: 21 जून के सूर्य ग्रहण से इन 4 राशियों को मिलेंगे सकारात्मक नतीजे
जून में चंद्र ग्रहण के बाद अब इस महीने की 21 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इतना ही नहीं, इसके 14 दिन बाद फिर से चंद्र ग्रहण लगेगा। लगभग एक महीने के अंदर तीन ग्रहण के लगने से देश-दुनिया ही नहीं बल्कि लोगों के व्यक्तिगत जीवन पर भी बहुत गहरा असर पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि इन ग्रहण से लोगों के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके लिए ये सूर्य ग्रहण अच्छे नतीजे लाएगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण किन राशियों के जीवन में सकारात्मकता लेकर आने वाला है।

मेष:
इस सूर्य ग्रहण का मेष राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। यदि आपका कोई काम रुका हुआ था तो उसके पूरे होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों में आपसी लगाव बढ़ेगा। इस अवधि में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। लंबे समय से आप जिन कार्यों के पीछे मेहनत कर रहे थे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपना घर या फिर गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि आपको गाड़ी का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कन्या:
इस सूर्य ग्रहण से जिन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा उस लिस्ट में कन्या राशि भी शामिल है। इस राशि के जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे और मन प्रसन्नचित रहेगा। यदि आपका कोई काम अटका हुआ था तो इस दौरान वह पूरा हो जाएगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

मकर:
इस राशि के लोग यदि पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे तो आने वाला समय उनके लिए काफी राहतभरा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आर्थिक रूप से भी आपको फायदा मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications