Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सूर्य करने जा रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, धन-धान्य के मामले में ये राशियां रहेंगी लकी
सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। समस्त संसार को प्रकाशमान करने वाले सूर्य 12 फरवरी को रात 9 बजकर 3 मिनट पर शनि की दूसरी राशि कुंभ में गोचर करेंगे। सूर्य का सकारात्मक प्रभाव पड़ने से जातक के जीवन में बेहतर बदलाव देखने को मिलते हैं। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। वहीं यदि सूर्य की खराब स्थिति होने पर जातक को हानि उठानी पड़ती है। मान-सम्मान में कमी आती है और शारीरिक समस्याओं से भी दोचार होना पड़ता है। जानते हैं 12 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
सूर्य के राशि परिवर्तन का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आएगा। इस राशि के लोगों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आमदनी में इजाफा होगा। इस अवधि में आपको कामकाज के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपका मां सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने सीनियर्स से जरूरी समर्थन भी प्राप्त होगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आपको नई जिम्मेदारी के साथ अधिकार भी मिलेंगे। आपको एक लीडर के तौर पर भी चुना जा सकता है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक माहौल काफी सुखद रहेगा।

मिथुन राशि:
सूर्य के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। समाज में आपका मां सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार की उम्मीद आप कर सकते हैं। इस अवधि में आपको धन-धान्य की कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों को संपत्ति के लेन देन से आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को अपने पिता कि सेहत पर अधिक ध्यान देने कि जरुरत है। आप किसी भी तरह के लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। कानूनी मसलों में आपको नुकसान होने की संभावना है। व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। इस अवधि में जीवनसाथी की सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक इस अवधि में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। यदि आप काफी समय से किसी बीमारी से परेशान थे तो इस दौरान आपको राहत मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। आपके जीवनसाथी की सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। उनके स्वभाव में चिडचिडापन रहेगा जिसका असर आपके दाम्पत्य जीवन में देखने को मिलेगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप बचत करने में सफल रहेंगे। यदि कोर्ट कचहरी के मामले चल रहे हैं तो उसका फैसला आपके हक़ में आएगा। यात्रा करने का योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक अपने प्रयास और तेज करें, शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि:
आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको इस अवधि में कई तरह के लाभ मिलेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ जातकों का ट्रांसफर नभी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए ये समय उचित नहीं रहेगा। छोटो छोटी बात पर आप दोनों की बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि:
पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। आप खुद को परिवार में श्रेष्ठ साबित करना चाहेंगे जिससे घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और इसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। इसके फलस्वरूप आपके मां सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी सुखद रहेगा। आपके पुराने अटके ही कार्य भी इस दौरान पूरे होंगे। आपको अपने ऊंचे संपर्कों का लाभ मिलेगा। इस अवधि में आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। सेहत को लेकर आप बिल्कुल लापरवाही ना करें। ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:
सूर्य का प्रवेश कुंभ राशि में ही होने जा रहा है। इस वजह से इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा मगर अहं की भावना भी पैदा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे
मिलेंगे। आप इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

मीन राशि:
इस राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। वो आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे लेकिन इससे आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिलने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications
