Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सूर्य देव करने वाले हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। पिता के साथ रिश्ते में मधुरता बानी रहती है। साथ ही स्वयं में आत्मविश्वास और ऊर्जा का एहसास होता है। फिलहाल सूर्य देव मकर राशि में मौजूद है, मगर जल्दी ही वो कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 13 फरवरी 2022 को सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको तरक्की मिलने का योग भी नजर आ रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस अवधि में आपके गुणों में निखार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में सकारात्मक फल की प्राप्ति होने की उम्मीद है। कई अटके हुए कार्य पूरे होंगे। दफ्तर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और साथी आपकी सराहना भी करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा।

मिथुन राशि:
इस राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफा मिलेगा। आपके लिए ये समय सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिन्हें आप काफी जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना आपको करना पड़ सकता है। अपने कीमती सामानों को ध्यान से रखें। आप मानसिक तनाव हावी न होने दें और अपना बेस्ट प्रदर्शन देने पर फोकस करें।

सिंह राशि:
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से सिंह राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अभी आपको उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाएंगे। करियर को लेकर भी आप असमंजस की स्थिति का सामना कर सकते हैं। आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। ये समय आपके लिए सकारात्मकता लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को भी कोई लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को इस गोचर से अच्छा लाभ मिल सकता है। पूर्व में किये निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। करियर से जुड़े अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आप स्वयं में ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि:
निजी जीवन में कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। दफ्तर और घर के बीच तालमेल बिठाने में आपको मुश्किल हो सकती है। आप मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि:
आप बढ़िया प्लानिंग के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। करियर से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि:
आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। पैसों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से मनमुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा। घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है।

कुंभ राशि:
इस अवधि में आप कोई भी महत्वपूर्ण लेने से बचें। आप सही फैसला ले पाने में खुद को असमर्थ पाएंगे। यदि कोई निर्णय लेते भी हैं तो आने वाले समय में आपको नुकसान होने की संभावना है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहने की उम्मीद है। पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन अनचाहे खर्चों से आपको बच कर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा बजट बिगड़ने से आपको भविष्य में दिक्कत हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
