Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Surya Gochar 2023: सूर्य ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, इन जातकों को होगा बंपर फायदा
सनातन धर्म में संक्रांति तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। जब सूर्य देव राशि परविर्तन करके दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो यह घटना संक्रांति के नाम से जानी जाती है। सूर्य देव 13 फरवरी को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंच गए। धार्मिक दृष्टि से कुंभ संक्रांति की काफी अधिक महत्ता है। इस दिन स्नान-दान और ध्यान का विशेष महत्व होता है।
सूर्य का गोचर सभी राशियों को भी प्रभावित करता है। सूर्य देव नवग्रहों के राजा के तौर पर जाने जाते हैं। सूर्य देव की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसके जीवन में सभी प्रकार के अन्धकार दूर हो जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को इस अवधि का लाभ उठाना चाहिए। आप स्वयं के लिए नयी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं जो आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेगी। आपके मन में नए विचार आएंगे और नए जोखिम के लिए खुद को तैयार पाएंगे। आपको अपने नेतृत्व करने के गुण का लाभ मिल सकेगा। आप दूसरों से नई चीजें सीखने का प्रयास करें।

वृषभ राशि:
इस अवधि में आप रचनात्मक रूप से अधिक सोचेंगे। इससे आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप आमतौर पर जमीन से जुड़े रहना पसंद करते हैं लेकिन सूर्य के गोचर की कारण आप लीक से हटकर सोचने में खुद को सक्षम पाएंगे। इस समय का उपयोग कुछ नए विचारों पर मंथन करने के लिए करें। इस दौरान करियर या फिर निजी जीवन पर विचार करना लाभकारी रहेगा। आप खुद को सामाजिक जीवन में अधिक व्यस्त पाएंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आपने जिन कामों के बारे में सोचा था, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। आप इस अवधि में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। सोच समझ कर ही अपना हर कदम बढ़ाएं। आप अपनी मंजिल के करीब पहुंचने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस अवधि में आप परेशान रह सकते हैं। आपको सकारात्मक चीजों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर विशेष ध्यान दें अन्यथा सामने वाले व्यक्ति को बुरा लग सकता है।

सिंह राशि:
इस अवधि में सिंह राशि का फोकस उनके लक्ष्यों पर ही होगा। आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आप संकुचित सोच के बजाय खुले विचारों का समर्थन करेंगे जिससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपको अपने संचार कौशल को बेहतर करने की आवश्यकता है। दूसरों के पक्ष को भी समझने की कोशिश करें।

कन्या राशि:
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है। आप अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचान सकेंगे। आप अपनी क्षमता से बढ़कर काम करेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपके सामने किसी भी तरह की परिस्थिति आए, आप सच का साथ ही दें।

तुला राशि:
आपको अपने अंदर नेतृत्व करने की क्षमता का विकास करने की जरूरत है। ये समय आपके अंदर छिपी लीडरशिप क्वालिटी को दुनिया के सामने लेन का है। पैसों के लिहाज से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आय से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। जीवन में कई तरह के परिवर्तन हो सकते हैं। इस अवधि में आप पुराने रिश्तों से बाहर आ सकते हैं और जीवन की नई संभावनाओं की तलाश कर सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर आपका विकास होगा। आप अपनी हार को भी दिल से स्वीकार करेंगे। आप अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जिएं।

धनु राशि:
आप इस अवधि में नए लोगों से मुलाक़ात कर सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होने की उम्मीद है। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अधिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में ज्यादा बातें साझा करने से बचें।

मकर राशि:
आप खुद में ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। आमतौर पर आप धैर्यवान रहते हैं लेकिन इस अवधि में आप अपने आवेग पर नियंत्रण करने में असहज महसूस कर सकते हैं। सूर्य के गोचर से आपको यह ऊर्जा प्राप्त होगी। आप इस अवधि में नए जोखिम उठाने का प्रयास करें और लीक से हटकर सोचें। इस दौरान अपनी सीमाओं का ध्यान रखें।

कुंभ राशि:
सूर्य का प्रवेश कुंभ राशि में ही हुआ है। इसके प्रभाव से आप अधिक रचनात्मक और स्वतंत्र होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं से आपका मन उठ सकता है और आपका रुझान अध्यात्म की तरफ हो सकता है। आप अपने जीवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मीन राशि:
जीवन में नयी चीजें सीखने के लिहाज से ये समय उपयुक्त है। दूसरों के विचार जरूर सुनें, इससे आपको नए दृष्टिकोण मिल सकेंगे। नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना जरूरी है। स्वयं को समय दें। परिवार का साथ मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
