Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश के बाद इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
सभी ग्रहों में सूर्य को सर्वोच्च माना गया है। सूर्य की स्थिति में होने वाला परिवर्तन सभी को किसी न किसी रूप में प्रभावित जरुर करता है। जल्द ही सूर्य देव अपनी राशि बदलने वाले हैं। 13 फरवरी को सूर्य ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और लगभग एक महीने तक वहीं विराजमान रहेंगे। इस गोचर से चार राशियों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना बन रही है। भाग्य का साथ मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है। जानते हैं 13 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से किन चार राशियों को लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। पुराने कर्जों को चुकाने में भी आप सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि:
सूर्य के राशि परिवतन से वृषभ राशि के जातकों को भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी सुखद नतीजे प्राप्त होंगे।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। आय के नए साधन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बेरोजगार जातकों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन का योग भी बन रहा है। इस अवधि में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होने की उम्मीद है। इस अवधि में पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी और आय बढ़ने की भी संभावना है। यात्रा का योग बन रहा है जो सुखद रहेगी। निजी जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी हर स्थिति में आपका साथ देंगे। दफ्तर में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही वरिष्ठों का सहयोग भी आपको मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications