Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सूर्य ने किया मेष राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए आने वाला है शुभ समय
सूर्य का प्रवेश मेष राशि में 13-14 अप्रैल को पूरा हो चुका है। इस राशि में सूर्य ज्यादा प्रभावशाली रहता है। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही पिछले एक महीने से चल रहा खरमास भी समाप्त हो गया। इस से मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी जो खरमास के कारण रुके हुए थे। ये ग्रह 14 मई तक मेष राशि में रहने वाला है। जानते हैं सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
मेष राशि में ही सूर्य रहने वाले हैं। इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य से काम लेंगे तो लाभ के कई मौके आपके मिलेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिर और आंखों की समस्या हो सकती है, सावधान रहें।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों के लिए स्थान में परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति से फिजूल के मामले में बहस न करें।

मिथुन:
सूर्य के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। इन लोगों को मान-सम्मान के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क:
इस राशि के लोग यदि किसी व्यापार से जुड़े हैं तो उन्हें लाभ मिलने की उम्मीद है। कामकाज में सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। इस दौरान मन प्रसन्न रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा।

सिंह:
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ खास नहीं रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में गिरावट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिलेगी। शारीरिक कष्ट का सामना भी करना पड़ सकता है। घर परिवार में माहौल थोड़ा अशांत रहेगा।

कन्या:
कन्या राशि के लोगों को विवाद का सामना करना पड़ेगा जिससे आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। आपको धन का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। विरोधियों से सावधान रहें।

तुला:
तुला राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं रहेगा। कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका मन काफी विचलित रहेगा।

वृश्चिक:
इस राशि के लोगों के लिए सुखद समय रहेगा। आपके कार्यों में सफलता प्राप्ति का योग बन रहा है। आप शत्रु पर विजय पाने में सफल रहेंगे। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव होगा।

धनु:
सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।

मकर:
इस राशि के लोगों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ नहीं मिल पाएगा। इस दौरान आप धैर्य बनाये रखें।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है। शत्रु पक्ष पर विजय पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मीन:
इस राशि के लोगों के जीवन पर इस घटना का सामान्य असर रहेगा। सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। आपको अपना काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
