Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
आज रात सूर्य करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन जातकों को मिलेगा लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
मेष को सूर्य की उच्च राशि बताया गया है। इस राशि में प्रवेश करते समय सूर्य देव काफी अधिक प्रभावशाली रहेंगे और जातकों को इसका फल भी कई गुना प्राप्त होगा। 14 अप्रैल की रात 2 बजकर 30 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश लेंगे। वह इस राशि में 14 मई तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं सूर्यदेव के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
सूर्य का यह गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपना हर कार्य सर्वोत्तम तरीके से पूरा करेंगे। इस अवधि में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि:
इस गोचर का प्रभाव आपके ऊपर सकारात्मक रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपके पुराने अटके हुए मामले सुलझ जाएंगे। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आर्थिक रूप से ये समय अनुकूल रहेगा। निवेश कर सकते हैं।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे, उनका पूरा लाभ उठाएं। इस अवधि में आपको परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मन में सकारात्मकता वास रहेगा।

कर्क राशि:
इस अवधि में आपको अपने बड़ों, विशेषतौर पर पिता का सहयोग मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के साथ ही व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि:
इस गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में काफी रूचि लेंगे। आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में आपके काम आएंगे। आर्थिक मजबूती मिलेगी।

कन्या राशि:
सूर्यदेव के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। आपको ऐसी जगह से धन लाभ मिल सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी.आप इस अवधि में अपने काम पूरे करने पर ध्यान दें। जरुरत पड़ने पर आप किसी की मदद भी ले सकते हैं।

तुला राशि:
इस अवधि में आपकी लीडरशिप क्वालिटी में बेहतरी आएगी। आपके जीवनसाथी को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक राशि:
इस अवधि में आपका शत्रु पक्ष शांत रहेगा। इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में आपका काम सुगमता से पूरा हो जाएगा। आप अपना बजट संतुलित रखने में सफल रहेंगे। आप नई जिम्मेदारी उठाने के लिए भी तैयार रहेंगे।

धनु राशि:
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय काफी बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन में एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि:
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से मकर राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार काम करना होगा। इस दौरान धेर्य बनाए रखें। घर अथवा वाहन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक अपने पुराने संपर्क की मदद से अटका हुआ मामला सुलझा सकते हैं। इस अवधि में व्यापारियों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ये समय आपके लिए सफलता लेकर आएगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको करियर से जुड़े कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, सोच समझकर फैसला लें।



Click it and Unblock the Notifications
