14 जनवरी को सूर्य देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम

ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिसके बाद मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। चूंकि सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है। 14 जनवरी से खरमास की समाप्ति हो जाती है और इस दिन से शुभ कार्यों की भी शुरुआत होती है। यानि विवाह, मुंडन, सगाई आदि जैसे मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाता है।

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन मैं कोई न कोई बदलाव जरूर आएगा। जहां कुछ लोगों की किस्मत का बंद दरवाजा खुलेगा तो वहीं कुछ लोगों के जीवन में नई चुनौतियां आएंगी। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

सूर्य के मकर राशि में गोचर की तिथि और समय

14 जनवरी 2023 को रात्रि 08 बजकर 22 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकाललकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

मेष:

मेष:

कार्यक्षेत्र में आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। मेडिकल और राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। इस अवधि में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है।

वृषभ:

वृषभ:

करियर से जुड़ी किसी परेशानी का अंत हो सकता है। यदि आपको करियर चुनने में कोई समस्या हो रही है तो इस अवधि में बड़े और गुरुजनों की मदद से आपकी यह समस्या दूर होगी। पैसे के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में सुख सुविधाओं पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इस दौरान किसी नई चीजों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मिथुन:

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस अवधि में आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। करियर के मामले में यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस दौरान आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा और घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से वाहन का प्रयोग करते समय आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

कर्क:

कर्क:

व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने ववाला है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को बेवजह के क्रोध और अहंकार से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में सहकर्मियों के साथ आपका टकराव संभव है। बेहतर होगा अब इस तरह की बातों से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम और छवि पर पड़ेगा।

सिंह:

सिंह:

आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और आपके दुश्मन कम भी हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी और आपको बड़ी सफलता मिलेगी। यदि हाल ही में आप ने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।

कन्या:

कन्या:

करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहना होगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। एक दूसरे पर आपका विश्वास कमजोर हो सकता है।

तुला:

तुला:

करियर के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा और आप अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेंगे। इस अवधि में आपके सोचे विचारे कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापारी अगर साझेदारी में किसी ने कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय उचित रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपकी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी।

धनु:

धनु:

पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही धन कमाने के कई अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि व्यापार से जुड़े जातकों को समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर:

मकर:

सूर्य देव के इस गोचर से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस दौरान आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिलेगी। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा और आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और अपनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा।

कुंभ:

कुंभ:

इस राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। यदि आपको करियर का चुनाव करने में कोई परेशानी हो रही है तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए।

मीन:

मीन:

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, इसलिए आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप राजनीति में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

Desktop Bottom Promotion