Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मिथुन संक्रांति 2019: सूर्य करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, पढ़ें अपनी राशि पर इसका प्रभाव
इस साल (2019) 15 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन पड़ रहा है। 15 जून को ही सूर्य वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यही दिन मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य मिथुन राशि में 15 जुलाई तक रहने वाले हैं। ज्ञात हो कि सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और इसका सीधा या फिर अप्रत्यक्ष रूप से हम लोगों पर प्रभाव पड़ता है। आज जानते हैं कि सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष
सूर्य के इस गोचर से आपके पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में छोटे भाई बहन से विवाद होने की संभावना है, बातचीत के दौरान शब्दों पर ध्यान दें। इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम ना करें। छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव आपका नुकसान करा सकती है।

वृषभ
इस दौरान मकान, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। यदि माता के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था तो उनके साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है। लोग आपकी वाणी से प्रभावित रहेंगे।

मिथुन
सूर्य के गोचर का प्रभाव इस राशि पर थोड़ा अधिक रहेगा क्योंकि वो इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और बिजनेस पार्टनर के साथ भी चीजे ठीक रहेंगी। आप पर गुस्सा हावी रहेगा, उसे नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

कर्क
विदेश यात्रा करने के योग बन रहे हैं। सेहत का अतिरिक्त ख्याल रखें। दिल तथा रीढ़ से जुड़ी समस्या जकड़ सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा।

सिंह
आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा तथा आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कामयाबी हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफल रहेंगे। आपके रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छी खबर मिलेगी।

कन्या
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। समाज में आपकी यश और कीर्ति में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की भी संभावना बन रही है। उच्च पद मिल सकता है। आपको पिता से भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला
इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। भाग्य पर भरोसा रखें लेकिन हाथ पर हाथ धरे ना बैठें।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपका बीपी थोड़ा अनियंत्रित रह सकता है। इस दौरान शत्रु पक्ष सक्रिय होगा लेकिन अंत में आपकी ही विजय होगी। आप धीरज बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के काम में बाधा आ सकती है।

धनु
अविवाहित जातकों के लिए विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपको परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार करने के लिए समय बहुत अच्छा है। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मकर
नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। मगर आपके काम का बोझ आप पर विपरित असर डाल सकता है। हृदय रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। सब के साथ अपने काम से जुड़ी बातें साझा ना करें। शत्रुओं का भय रह सकता है।

कुंभ
ये समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। इस दौरान आप अपने रूठे हुए पार्टनर को मना सकते हैं। संतान प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। संतान के काम से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो इस दौरान कुछ राहत मिल सकती है।

मीन
मां से रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि आप घर या गाड़ी खरीदने के बारे में विचार कर रहे थे तो उसे पूरा करने का ये उपयुक्त समय है। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा हो सकता है। दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
