Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये परिवर्तन
सूर्य को तेज और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है उसे समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। वहीं यदि सूर्य की स्थिति अनुकूल न हो तो जीवन में अपयश मिलता है और पिता के साथ सबंध ठीक नहीं रहते हैं। कई तरह के रोगों का खतरा भी बना रहता है।

15 जून को सूर्य वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और अगले महीने यानि जुलाई की 16 तारीख तक वहीं रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना सभी 12 राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव डालने वाला है।

मेष:
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके जोश और उत्साह में इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको इस दौरान कुछ नए लोगों से मिलने का भी अवसर प्राप्त होगा। ये लोग आपके करियर में मदद कर सकते हैं।

वृषभ:
आपको इस दौरान आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपका रुका हुआ धन मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपकी बात सामने वाले व्यक्ति को बुरी लग सकती हैं।

मिथुन राशि
सूर्य मिथुन राशि में ही प्रवेश करने वाले हैं और 21 जून को सूर्य ग्रहण भी इसी राशि में लगेगा। सूर्य के मिथुन राशि में आ जाने से आप में क्रोध की अधिकता होगी। शादीशुदा लोगों की जिन्दगी पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है। आपको अपने बजट पर ध्यान देने की आवश्यकता है, खर्चे अधिक होंगे। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है।

सिंह
सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से आपको फायदा मिलने की संभावना है। समाज में आपका यश बढ़ेगा और आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही वरिष्ठों का सहयोग भी आपको मिलेगा। साथ काम करने वाले लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है। मगर आप अपना सारा फोकस अपने लक्ष्य पर ही रखें।

तुला:
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके भाग्य पक्ष को मजबूती मिलेगी। आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए फैसलों का उचित परिणाम मिलेगा। आप सामाजिक कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वृश्चिक:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत आपकी नासाज रहेगी। आर्थिक स्थिति भी आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। ऐसे में आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आप मन को शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा लें।

धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आप समझदारी से काम लें और मामले को तूल न पकड़ने दें। यदि इस राशि के जातक व्यापार से जुड़े हैं तो उन्हें कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं।

मकर:
मकर राशि के लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में भी फैसला आपके हक में ही आएगा। इस दौरान आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

कुंभ:
लव लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। संभावना है कि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आपकी बहस हो जाए। इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से भी कष्ट मिल सकता है।

मीन:
मीन राशि के लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अच्छा पद मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। इस दौरान अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications