Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, 17 सितंबर तक जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
हिंदू धर्म में सूर्य देवता की खास पूजा की जाती है। सूर्य देव को इस संसार के जगत पिता की उपाधि दी गयी है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देवता को विशेषतौर पर सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

सूर्य देव ने 17 अगस्त 2019, शनिवार की दोपहर 12.47 पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश किया। भगवान सूर्य 17 सितंबर 2019, मंगलवार 12.43 बजे तक सिंह राशि में उपस्थित रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातक यदि नौकरी की तलाश में हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा। स्वभाव में नकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। पार्टनर के साथ किसी भी तरह के मतभेद से बचने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है लेकिन आप इस स्थिति का सामना अच्छे से कर सकेंगे।

वृषभ राशि
सूर्य के गोचर का नकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। घर का माहौल थोड़ा अशांत रहेगा। इस दौरान माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में ये समय आपके लिए शुभ रहेगा। बॉस की तारीफ के साथ पदोन्नति की भी संभावना है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि
सूर्य के सिंह राशि में गोचर से आपके काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप हर कठिनाई का सामना मजबूती के साथ करेंगे। कठिन मेहनत से सफलता सुनिश्चित है। छोटी दूरी की यात्रा का योग है जो फलदायी होगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको हर परिस्थिति में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क राशि
इस गोचर के कारण आपके स्वभाव में बदलाव आएगा और इससे क्रोध तथा घमंड की अधिकता होगी। बातचीत के दौरान कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। आपके जीवनसाथी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, उनका विशेष ख्याल रखें। परिवार के किसी सदस्य से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। किसी नए स्रोत से धन प्राप्त होगा और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि
सूर्य का ये गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है इसलिए इसका आप पर खास प्रभाव होगा। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस गोचर की अवधि तक आपकी सेहत बहुत बढ़िया रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको स्वयं में एक विशेष जोश का अनुभव होगा लेकिन अपनी भाषा संयमित रखें। आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है लेकिन ये फैसला सोच समझकर ही लें। खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए बहुत जरूरी चीजों पर ही धन लगाएं और थोड़ा बचत करने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष पर आपकी विजय होगी। यदि कोई कोर्ट कचहरी का मामला है तो आपको सफलता मिलेगी। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।

तुला राशि
सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। तुला राशि के जातकों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। बच्चों की सेहत भी आपको परेशान कर सकती है, उनका विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित हैं तो आपके जीवनसाथी को भी कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
सूर्य के गोचर के कारण इस अवधि में आपको कामकाज में विशेष लाभ मिल सकता है। पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपको दफ्तर में काम का अलग ही आनंद आएगा। मगर काम की अधिकता से आपके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है। आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे जिससे घर के सदस्य नाराज रहेंगे। माता की सेहत में गिरावट हो सकती है। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस गोचर से सामाजिक रूप से काफी फायदा मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि के साथ छवि काफी अच्छी बनेगी। आपको समाज के बेहद प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और दान पुण्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पिता की सेहत बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी बात को लेकर भाई बहनों से विवाद हो सकता है।

मकर राशि
सूर्य के सिंह राशि में बने रहने तक आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है इसलिए विशेष सावधानी बरतें। धन लाभ के संकेत हैं लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। पैसों के मामले में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के सामने कोई ऐसा राज उजागर हो सकता है जिसे आप लंबे अर्से से छिपाने का प्रयास कर रहे थे। आप ऐसे किसी भी काम में शामिल होने से बचें जिससे आपकी छवि बिगड़े।

कुंभ राशि
इस गोचर का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है। शादीशुदा जीवन में शांति बनाए रखने के लिए मतभेद की स्थिति पैदा ना होने दें और किसी भी मसले को प्यार से सुलझाएं। आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। अपने खानपान का खास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने का योग है और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस गोचर से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापर से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातक अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। धन लाभ होगा लेकिन सही मैनेजमेंट के अभाव में आप बचत नहीं कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी का कोई मामला है तो फैसला आपके हक में आ सकता है। छात्रों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। बुखार, सिर दर्द जैसी समस्या आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
