Latest Updates
-
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश
सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा बड़ा आर्थिक फायदा और जीवन में आएगी खुशहाली
सूर्य को नवग्रहों में राजा का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है उसमें नेतृत्व की क्षमता बढ़ती है और सकारात्मकता तथा ऊर्जा का वास होता है। अगस्त की 16 तारीख को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर को सिंह संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा। जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के क्षेत्र में सावधान रहने की जरुरत है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इस राशि के व्यापारियों के लिए ये समय शुभ रहेगा। सेहत के मामले में भी ये समय अच्छा रहेगा।

वृषभ:
इस राशि के लोगों को अपनी माता की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है।

मिथुन:
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सरकार से कोई लाभ मिल सकता है। आपको अपने भाई-बहन की सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का ये गोचर लाभदायी है। आर्थिक स्थिति में आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। घर के किसी सदस्य को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए निवेश का ये समय अनुकूल रहेगा।

सिंह:
सूर्य राशि के जातकों को सकारात्मकता का एहसास होगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपकी नेतृत्व क्षमता में भी इजाफा होगा। लंबे समय से आपके फंसे हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोगों को इस दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। उतार चढ़ाव का समय रहेगा। इस दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाकर चलने की जरुरत होगी, खर्चे अधिक होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें।

तुला:
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको कामकाज के क्षेत्र में राहत का अनुभव होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता सुखद रहेगा। आपको पिता से कोई लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपको दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी।

धनु:
सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल समय लेकर आएगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे आपको उसमें सफलता हासिल होगी। अपना कदम बढ़ाने से पहले थोड़ा सोच विचार जरूर कर लें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपको समस्याओं का हल मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और संभावना है कि उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिले।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। परिवार के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। इस समय यात्रा करने का लाभ आपको नहीं मिल सकेगा। सेहत की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने खानपान और रूटीन में सुधार करने की जरुरत है।

मीन:
मीन राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मामला है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications