Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से बनेगा 'बुधादित्य योग', जानें इसका आपकी राशि पर पड़ने वाला शुभ प्रभाव
इस धरती पर ऊर्जा का सबसे अहम स्रोत सूर्य है। ज्योतिष में भी सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस जातक की राशि में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है उसके जीवन में मान-सम्मान की कोई कमी नहीं रहती है। समाज में यश और पद-प्रतिष्ठा मिलती है। 17 अगस्त को सूर्य देव राशि में परिवर्तन करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इस गोचर को सिंह संक्रांति भी कहा जाता है। इस बार 17 से 26 अगस्त तक सूर्य और बुध ग्रह दोनों सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इससे बुधादित्य योग भी बनने वाला है। जानते हैं 17 अगस्त को सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा और बुधादित्य योग का कैसा असर मिलेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपके काम को पहचान मिलेगी। संतान पक्ष की तरफ से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर सकेंगे। ये समय आपके काफी फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। इस समय सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि भाई-बहनों से आपको अपने संबंध बेहतर बनाने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि:
इस राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। घर परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। छात्रों को इस अवधि का फायदा उठाना चाहिए। आपको अच्छे नतीजे प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन लाभ की संभावना है। इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि:
सूर्य का गोचर सिंह राशि में ही होने जा रहा है। इस राशि के जातक स्वयं में सकारात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। हर स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपको इस अवधि में जोखिम भरे काम से बचने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को मिलेजुले नतीजे मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है और इसमें आपका पैसा भी काफी खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको जबर्दस्त आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको लाभ मिलेगा। इस अवधि आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से थोड़ी अनबन हो सकती है, मगर ये स्थिति ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी।

वृश्चिक राशि:
गोचर के बाद से एक माह का समय आपके लिए शुभता भरा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको प्रशंसा के साथ लाभ मिलने की भी उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उनका सामना साहस के साथ करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच एकता का भाव देखने को मिलेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। आपके साहस में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस अवधि में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, मगर ये स्थिति ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी। आप बड़ी ही आसानी के साथ इससे निपटने में सफल रहेंगे। आप अपनी नियंत्रित वाणी से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

कुम्भ राशि:
ये अवधि आपके लिए शानदार रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, मगर आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार में साझेदार से रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है

मीन राशि:
इस राशि के बेरोजगार जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी। आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, मगर आप इस अवधि में सतर्क रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।



Click it and Unblock the Notifications
