Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
सभी ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। इन्हें अधिपति की उपाधि दी गयी है। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर की प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। 16 नवंबर, 2021 को सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर की घटना को वृश्चिक संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य देव अगले तीस दिनों के लिए वृश्चिक राशि में ही रहने वाले हैं। इसका असर सभी राशियों पर नजर आएगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 16 नवंबर 2021, मंगलवार को सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
किसी भी तरह की गॉसिप से आप दूरी बनाकर रखें अन्यथा आपकी ही छवि खराब होगी। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें वरना बजट बिगड़ते देर नहीं लगेगी। अपने खानपान का ध्यान रखें। कसरत और योग के लिए भी समय निकालें। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मेहनत से काम करने की सलाह दी जाती है। हर इतवार को सूर्य देव की पूजा से आपको लाभ होगा।

वृषभ राशि:
इस राशि की नौकरीपेशा महिलाओं के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपकी निजी लाइफ में रोमांस रहेगा। इस अवधि में आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जानें का प्लान बन सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस राशि के सिंगल जातकों के विवाह का योग बन सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि:
इस राशि के जो जातक सरकारी सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापारिक क्षेत्र में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने पैर जमीन पर रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप नए घर या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। आप सफेद रंग का इस्तेमाल करें। इस अवधि में आपको आदित्य हृदयं स्तोत्रं का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि:
आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने करीबी लोगों को वक्त देना चाहिए। अपने जीवनसाथी के साथ संवाद बढ़ाएं। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। व्यापार करने वाले जातक अपने फैसले सोच-समझकर लें। धर्म-कर्म करने वाले लोगों को सुकून का एहसास होगा। आपको शांत रहने और धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। सूर्य देव का पूजन करने से लाभ होगा।

सिंह राशि:
इस अवधि में आपकी सेहत में सुधार आएगा। बिजनेस से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में चल रही किसी परेशानी की वजह से आपके काम पर असर पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी का दिल दुखाने से बचें। आय में थोड़ी कमी आ सकती है। मानसिक शांति के लिए योग-ध्यान का सहारा लें। अछे परिणाम के लिए लाल रंग के कपड़ों का दान करें।

कन्या राशि:
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है। इस राशि के जो जातक परीक्षा में बैठने वाले हैं उन्हें अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। सूर्य के गोचर के प्रभाव से आप स्वयं में आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि का एहसास करेंगे। आपको भविष्य के लिए सही योजना बनाने की जरूरत है। आपको किसी ऐसे स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। आपको आदित्य हृदयं स्तोत्रं का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि:
व्यापार करने वाले जातकों के लिए ये समय उत्तम है। आप किसी नयी योजना में पैसा लगा सकते हैं। आपको इस अवधि में खुद का ख्याल रखना चाहिए। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है अन्यथा आपके रिलेशनशिप पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने बजट का ख्याल रखेंगे। अच्छे नतीजों के लिए हर इतवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि:
इस अवधि में आपको अपने पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके निजी जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है। आपके गुस्सैल व्यवहार की वजह से जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में कोई ऐसी समस्या हो सकती है जिससे आपको बुरा लग सकता है। इस गोचर के प्रभाव से आपकी तबियत हल्की बिगड़ सकती है। आपको जल्द से जल्द एक सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाने की जरुरत है। इतवार के दिन किसी गरीब को गुड़ का दान करें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। आप बुखार अथवा पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हो सकते हैं। विदेशों में काम कर रहे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कुछ लोगों के लिए ये समय तनाव से भरा रहेगा। आपको स्वयं के लिए समय निकालने की जरूरत है। आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा लेकिन आपको खुद पर विश्वास करना सीखना होगा। रोजाना 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

मकर राशि:
पिछले कुछ समय से चीजें आपके पक्ष में नहीं थीं मगर आपके प्रयास से धीरे धीरे सब सामान्य होता जाएगा। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए ये समय शुभ है। इस अवधि में ध की आवक बढ़ेगी। आपके निजी जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। संतान पक्ष से कुछ लाभ मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर मंगलवार को मन्दिर में आप अनार और लाल रंग का वस्त्र चढ़ाएं।

कुंभ राशि:
यदि आप नयी नौकरी या फिर प्रमोशन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आने वाले समय में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा। दफ्तर में आपकी कार्यक्षमता में जबर्दस्त इजाफा होगा। आपको हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह दी जाती है। आदित्य हृदयं स्तोत्रं का जाप करने से लाभ होगा।

मीन राशि:
इस अवधि में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आपको अच्छे नतीजों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस अवधि में थोड़ा तनाव रह सकता है। आपकी सेहत पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है जिसकी वजह से आपको डॉक्टरी सलाह की भी जरूरत पड़ सकती है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपकी आय में थोड़ी गिरावट आ सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। जरुरतमंदों को गुड़ और लाल रंग के वस्त्रों का दान करें।



Click it and Unblock the Notifications