Latest Updates
-
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद
Surya Gochar 2022: वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं सूर्य देव, इन जातकों की खुलने वाली है किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। सूर्य को देवता के समान पूजा जाता है। जिस जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है उसे समाज में यश और सम्मान प्राप्त होता है। उसके प्रभुत्व में इजाफा होता है। सूर्य की स्थिति में परिवर्तन से जातक के व्यक्तिगत जीवन पर भी असर देखने को मिलता है। 15 मई 2022 को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 15 जून 2022 को मिथुन राशि में चले जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 15 मई को सूर्य के वृषभ राशि में पहुंचने से सभी राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही जानते हैं सूर्य को मजबूत करने के लिए उपाय।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
यह अवधि कुछ बदलाव लाएगी। आप काफी सादगी के साथ अपनी बात रखेंगे। आपके परिवार के सदस्यों से सहयोग की कमी रहेगी। आपके माता-पिता को अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। आप अपने शौक को पूरा करने का काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका टीम के सदस्यों के साथ तालमेल गड़बड़ हो सकता है।
उपाय: आप तांबे के बर्तन में जल भरकर उसमें एक चुटकी कुमकुम और चीनी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस जल को सूर्य मंत्र का जाप करते हुए उगते सूर्य को अर्पित करें।

वृष राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसायी नए उद्यम शुरू करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सिरदर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। आप सभी चुनौतियों का अच्छी तरह से मुकाबला करेंगे। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और आप नौकरी में बदलाव का विकल्प चुन सकते हैं।
उपाय: आप सुबह उठकर तांबे के बर्तन का पानी पिएं। दिन में 108 बार भगवान सूर्य की पूजा करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
इस दौरान आप ऊर्जावान महसूस नहीं करेंगे। दोस्तों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। आप नई जगहों की सैर कर सकते हैं। इस दौरान कोई एलर्जी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सही योजना तैयार करने की सलाह दी जाती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है, कृपया अवसर का लाभ उठाएं।
उपाय: रात के समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर सिर की तरफ रखें। इस पानी को सुबह अपने घर के बाहर फेंक दें।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
आप इस अवधि के दौरान मेलजोल करेंगे और अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप कुछ अच्छे दोस्त बना सकते हैं। उनके साथ मेलजोल भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल की बात करें तो सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और इससे आपको अपने बॉस से सराहना मिलेगी।
उपाय: आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और सूर्योदय के समय भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
यह चरण आपके करियर में स्थिरता लाएगा। आपके निजी जीवन की बात करें तो लोगों को आपसे काफी उम्मीदें होंगी। हो सकता है कि आपके घर का माहौल बहुत आरामदायक न हो। आपकी मां को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आप नौकरी के नए अवसर तलाश करने की योजना बना सकते हैं। व्यवसायी आपके साथ अच्छे संपर्क बनाएंगे।
उपाय: आप काम करने वाले हाथ में टूमलाइन ब्रेसलेट या अनामिका में अंगूठी पहन सकते हैं।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस अवधि के दौरान आपका रुझान आध्यात्म की तरफ बढ़ सकता है। आप धार्मिक स्थानों की यात्रा भी कर सकते हैं। पिता के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए किसी जरूरतमंद को कुछ दान करें। आपके आस-पास के लोग आपके कार्यों के कारण आपका बहुत सम्मान करेंगे। जो छात्र विदेश अध्ययन की योजना बना रहे हैं, उन्हें लाभ हो सकता है।
उपाय: रविवार के दिन गायों को गेहूं की रोटी और गुड़ खिला सकते हैं। गायत्री मंत्र का 108 बार जाप नियमित रूप से करें, लाभ होगा।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आप पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा और यह आपके लिए तनावपूर्ण समय होगा। दोस्तों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे। इस दौरान कई राज साझा किए जाएंगे। आपके जीवन में काफी बदलाव आएगा। जो लोग शोध कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय: आपको भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए और ' ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस दौरान आपको विभिन्न स्तरों पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित जातकों को कुछ अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं और बात शादी तक पहुंच सकती है। बिजनेस की बात करें तो आपका पार्टनर आपसे बातचीत करने से बचने का प्रयास करेगा। सेहत की बात करें तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ रहेगा।
उपाय: आप अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं। अपनी कलाई पर मोली या लाल पवित्र धागा छह बार लपेटकर बांध लें। अपने

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपका झुकाव अपनी व्यक्तिगत फिटनेस की ओर रहेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप अपनी पिछली बीमारियों से भी ठीक हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है।
उपाय: आप प्रतिदिन अपने नहाने के पानी में एक चुटकी कुमकुम या लाल चंदन पाउडर डालकर स्नान करें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रह सकती है इसलिए कोई बड़ा निवेश करने से बचें। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। अपने शौक को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। गर्भवती महिलाओं को खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपके बॉस के साथ आपके संबंध बहुत मधुर नहीं रहेंगे।
उपाय: आप प्रतिदिन उगते सूर्य को जल अर्पित करें और अपने पिता का सम्मान करें।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
जो लोग सिंगल हैं उन्हें परिवार के सहयोग से जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। जो छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप कोई नई भाषा भी सीख सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो माहौल उतना अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
उपाय: आपको रविवार के दिन मंदिर में गुड़ का दान करना है। दिन की शुरुआत प्राणायाम से करें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
आप अपने सपनों का पीछा कर सकते हैं। यात्रा का योग है। यह काफी मजेदार रहेगी। भाई-बहनों के साथ संभल कर बात करें अन्यथा आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आप नए दोस्त बनाएंगे और उनके साथ मेलजोल भी करेंगे। आप लेखन से संबंधित किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार मालिकों के लिए कठिन समय होगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है।
उपाय: आप भगवान सूर्य की पूजा करें और प्रतिदिन सूर्य सिद्धांत का पाठ करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications