Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
सूर्य देव करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानें आपके लिए आने वाला समय शुभ रहेगा या अशुभ
सूर्य देव जब एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तब वह घटना संक्रांति कहलाती है। इस साल 16 सितंबर, 2020 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है और यह प्रक्रिया सूर्य संक्रांति के नाम से जानी जाती है।

सूर्य शाम के 7 बजकर 7 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इस राशि में वो 17 तारीख तक रहेंगे। सूर्य का कन्या राशि में गोचर कई मायनों में खास है। यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ समय लेकर आने वाला है। जानते हैं 16 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को इस गोचर से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान यात्रा का योग बन रहा है और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। पैसों के मामले में समय ठीक रहेगा और पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से भी ये समय उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित लोगों को इस दौरान निजी जीवन में अपना हर फैसला सोच समझकर लेना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अपना फोकस बनाये रखें। नौकरी हो या व्यापार, आपको सफलता मिलेगी लेकिन अपने अहम को खुद पर हावी न होने दें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक अपने माता पिता की सेहत का ख्याल रखें। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाये रखने के लिए एकाग्रता से काम करने की जरुरत है। इस राशि के लोग प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने से बचें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मकता आएगी। ये समय उनके लिए शुभ रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से आप जिन कामों में लगे थे वो पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। आप अपने बात और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप भविष्य के लिए भी थोड़ी बचत कर पाएंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। आप जरूरतमंदों की अपनी क्षमता अनुसार मदद जरूर करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि में ही सूर्य का गोचर होगा। इस राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। योग और व्यायाम पर ध्यान दें। आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं, ऐसे में आपको ध्यान का सहारा लेना चाहिए। जल्द ही यह समय बीत जाएगा इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।

तुला राशि:
विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। आपको घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। इस दौरान तुला राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरुरत है। बढ़ते खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
सूर्य के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक तरक्की होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी बढ़िया डील मिल सकती है। कुलमिलाकर इस राशि के लोगों के लिए ये समय बहुत शुभ रहने की संभावना है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मकता लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े लोगों को कामकाज के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आप मन लगाकर अपने सभी काम करेंगे। कार्यक्षेत्र और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में आप अपने अधूरे काम भी पूरे करेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। आप इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, आपके भविष्य पर संकट आ सकता है। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस पर अच्छे से विचार कर लें। इस दौरान आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को अपने और साथ ही जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके कामकाज में बाधा आ सकती है। आप परेशान होने के बजाय धैर्य से काम लें। आपको इस दौरान अपने आर्थिक पक्ष पर भी गौर करना चाहिए। बेफिजूल के खर्चे न करें। निवेश के लिए ये समय उपयुक्त नहीं है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और स्थिति को समझने का प्रयास करें। आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और वो आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है। आप जरुरी फैसले लेने के दौरान खुद को सक्षम नहीं पाएंगे। आप इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आप इस अवधि में अपना धैर्य बनाये रखें।



Click it and Unblock the Notifications
