Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश के बाद होगा बुधादित्य योग का निर्माण, इन जातकों को मिलेगा असीमित लाभ
सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य जब भी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। 17 सितंबर को कन्या संक्रांति है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद है। सूर्य के आ जाने के बाद बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह स्थिति काफी फलदायी मानी गयी है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 17 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। कामकाज के क्षेत्र में भी ये समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको काम करने का अलग ही आनंद प्राप्त होगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पूरे करने में अड़चन का सामना करना पड़ेगा। आप अपने सहकर्मी और वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाये रखना का प्रयास करें अन्यथा मामला बिगड़ सकता है। प्रेमजीवन में भी तनाव संभव है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद था तो उसके हल होने की पूरी संभावना है। भौतिक सुख सुविधाएं बढेंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप स्वयं में साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस अवधि में आप नए लोगों से संपर्क बनाएंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।

सिंह राशि:
इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपको आय के नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी है उन्हें कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या राशि
सूर्य का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इस कारण आपको कुछ उतार चढ़ाव का सामना भी करना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय कुछ अच्छा नहीं रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने काम पूरे करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में लाभ पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहने की उम्मीद है। आप अपने पुराने अटके हुए काम पूरे कर पाएंगे। आप अकेले रहना पसंद करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को दिक्कत हो सकती है। पढ़ाई में फोकस बनाने में रुकावटें आएंगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय लाभदायी रहेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशि
सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपका कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौतीभरा रह सकता है। करियर के मामले में आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनुभवी लोगों की सलाह की जरूरत है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा मगर आप उन्हें मात देने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम्जिवन में उतार चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप धैर्य से काम लेंगे तो जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
