Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
सूर्य देव ने किया वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत
ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 16 नवंबर, 2018, शुक्रवार शाम 6 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर किया है जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। चूंकि सूर्य एक राशि में एक महीने तक विराजमान रहते हैं इसलिए इस राशि में ये 16 दिसंबर, 2018, रविवार की सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक उपस्थित रहेंगे।
सूर्य और गुरु का एक साथ होना सभी 12 राशियों को अलग अलग रूप से प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं सूर्य देव का यह गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुभ या अशुभ।

मेष:
चूंकि सूर्यदेव आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं इसलिए आपके सामने सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा वरना आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। लॉटरी या सट्टेबाज़ी से दूर रहें, धन हानि होने की संभावना है।

वृषभ:
सूर्यदेव आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्षेत्र में आपको ज़बरदस्त सफलता मिलने का योग है। वहीं दूसरी ओर सूर्य का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान जीवनसाथी से आपकी अनबन बनी रहेगी। उनकी सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। इसके अलावा संतान को भी कुछ कष्ट संभव है।

मिथुन:
सूर्यदेव ने आपके छठे भाव में गोचर किया है इस समय आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलने का योग है। इतना ही नहीं आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और वे आपके किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क:
कर्क राशि में सूर्य देव पांचवें भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष और भी मज़बूत हो जाएगा और पुराने कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आपके जीवनसाथी को भी कोई बड़ा फायदा मिलने वाला है। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। अगर बात आपके करियर की करें तो आपको कुछ अच्छे और बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह:
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव इस राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। सूर्यदेव का यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कन्या:
आपकी राशि से सूर्य देव तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही आप अपने विरोधियों को परास्त करने में भी कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला:
इस राशि से सूर्यदेव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। पैसे कमाने में आपको कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में चीज़ें आपके पक्ष में ही जाएंगी और आप अच्छा ख़ासा धन इकठ्ठा करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में सूर्य देव स्थित रहेंगे, आप कुछ मानसिक दबाव झेल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी मुश्किलें आ सकती हैं। आपका स्वभाव उग्र हो सकता है जिस कारण वाद विवाद होने की संभावना है। करियर में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

धनु:
सूर्य देव इस राशि के बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, खर्चों में वृद्धि होने के कारण पैसों की तंगी बनी रहेगी। इसके अलावा सेहत से जुड़ी परेशानियां भी आती रहेंगी। इस दौरान आप काफी तनाव में रह सकते हैं। बेहतर होगा आप शांति और धैर्य से काम लें। मुमकिन है आप विदेश यात्रा पर जाएं।

मकर:
आपकी राशि से सूर्य देव ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। कामकाज के मोर्चे पर यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपका प्रमोशन होने की भी पूरी संभावना है। इसके अलावा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ:
सूर्य देव आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। कामकाज की व्यवस्तता के कारण आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे जिस कारण घर में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ घमंड आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है।

मीन:
आपकी राशि से सूर्य देव नौवें भाव में गोचर करेंगे। आपके रास्ते में कई सारी बाधाएं आ सकती हैं जिस कारण आपका जीवन संघर्षों से भरा रहेगा। अगर आप चुनौतियों का सामना निडर होकर और डटकर करेंगे तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपका ट्रांसफर हो सकता है। भाई बहनों से मतभेद हो सकते है।



Click it and Unblock the Notifications