Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
सूर्यदेव का हुआ आज कन्या राशि में गोचर, आप पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
नवग्रहों के राजा यानी सूर्यदेव आज फिर से एक बार अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं। जी हाँ, 17 सितंबर, 2018 सोमवार को सुबह 7:02 मिनट पर सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश कर गए। हम सब जानते हैं कि पृथ्वी पर सूर्य के बिना कुछ भी संभव नहीं है, ठीक इसी प्रकार ज्योतिषशास्त्र में भी सूर्य को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ है तो आपका जीवन मुश्किलों से भरा रहेगा लेकिन यदि आपसे सूर्यदेव प्रसन्न हैं तो फिर सफलता आपके कदम चूमेगी और जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
सूर्यदेव हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं और एक राशि में वे पूरे एक महीने तक रहते हैं। इस बार भी वे 17 अक्टूबर, 2018, बुधवार तक कन्या राशि में रहेंगे। तो आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभदायक रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको अपने प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको प्रगति देखने को मिलेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

वृषभ:
आपके लिए यह समय थोड़ा मुश्किलों से भरा रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आपके ज़रूरी कामों में भी अड़चनें आएंगी। इस दौरान आपको अपने ज़रूरी फैसले सोच समझकर लेने होंगे।

मिथुन:
सूर्य का गोचर आपके लिए अशुभ रहने वाला है। आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय तनाव से भरा रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मतभेद होने से माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा।

कर्क:
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। इस दौरान आपको कम मेहनत में ज़्यादा सफलता मिलेगी। साथ ही आप सारी सुख सुविधाओं का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी।

सिंह:
इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। आर्थिक मोर्चे पर भी यह समय थोड़ा संभल कर चलने वाला है।

कन्या:
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती है। साथ ही कामकाज में भी अड़चनें आने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझकर नहीं लेंगे तो धन हानि हो सकती है।

तुला:
इस समय आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा नहीं तो लापरवाही बहुत महंगी साबित होगी। खर्चों में वृद्धि होने कारण मानसिक चिंता भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें नहीं तो करीबियों से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने का योग है। साथ ही इस दौरान आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

धनु:
आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतिरिक्त धन कामने के आपके प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

मकर:
सफलता पाने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा साथ ही आर्थिक समस्याओं के कारण आप तनाव में रह सकते हैं। इस अवधि में आपको कुछ शारीरिक कष्ट भी संभव है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव घर में कलह की वजह बनेगी।

कुम्भ:
इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होने से कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती है। साथ ही सेहत भी आपकी ठीक नहीं रहेगी जिसके कारण आपके ज़रूरी काम अटक सकते हैं। आपको होशियारी और समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है नहीं तो बेवजह आप किसी विवाद में फंस सकते हैं।

मीन:
आपका वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ विवादों की लंबी कड़ी आपके रिश्ते को और भी कमज़ोर कर देगी।व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस दौरान सोच समझ कर अपने फैसले लेने होंगे, नुकसान होने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications











