Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Super Pink Moon 2020: गुलाबी चांद इन 3 राशियों के लिए ला सकता है संकट
अप्रैल माह में लगने वाली पूर्णिमा इस बार खास होने वाली है क्योंकि इसी के साथ नजर आएगा सुपर मून। चांद धरती के बेहद करीब आ जाएगा। अप्रैल माह की पूर्णिमा को पिंक मून कहा जाता है इस वजह से इस खगोलीय घटना को सुपर पिंक मून का नाम दिया गया है।

आकाश में ग्रह नक्षत्रों में होने वाले बदलावों का व्यक्ति के जीवन में गहरा असर पड़ता है। जानते हैं अप्रैल माह में दिखने वाले सुपर पिंक मून किन राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। देखते हैं कौन सी तीन राशि के जातक हैं जिन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के घरेलू जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव आएगा। घर के माहौल में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि परिवार में कोई गंभीर मुद्दा उठता है तो आपको उसका हल निकालना चाहिए। आप घर में एक शांत माहौल बिताना चाहते हैं लेकिन घर में चल रहे क्लेश के कारण ऐसा मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इस राशि के जातकों की स्थिति में इस सुपर पिंक मून की घटना के बाद सुधार आ सकता है।

वृश्चिक
पूर्णिमा के चांद के तहत वृश्चिक राशि के जातकों के अंदर ऊर्जा की मात्रा बढ़ेगी, मगर इसके साथ साथ आपके भीतर भावनाओं का सैलाब भी आएगा। इसकी वजह से आप काफी भावुक महसूस करेंगे। आप इमोशनली खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे जिसकी वजह से आपको अपने फैसले लेने में मुश्किल होगी। आपके लिए ध्यान-योग का सहारा लेना बेहतर होगा। भले ही आपके मन में भय और अजीब सा डर आपको परेशान करे लेकिन आप ये न भूलें कि आपके पास सकारात्मकता की विशेष शक्ति है।

मीन
इंसान के लिए कभी भी अपने दिल के करीब रहने वाली चीज का अंत देखना सुखद नहीं होता है। इस पूर्णिमा के साथ ही मीन राशि के जातकों को कुछ ऐसा ही अनुभव मिल सकता है। कोई आदत, नौकरी या फिर कोई रिश्ता अपने अंत तक पहुंच सकता है। इस राशि के जातकों पर निर्भर करता है कि वो इस मौके को अपने हित में इस्तेमाल करते हैं या फिर जीवन में कोई कड़वा अनुभव झेलते हैं। आप यदि खुद को किसी जाल में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, जहां आपको घुटन हो रही हो तो उससे बाहर निकलने का ये अच्छा समय है। आपको ये मालूम होना चाहिए कि किसी चीज को कब अलविदा कहना है।



Click it and Unblock the Notifications
