Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सुपर स्नो मून 2019: इन 4 राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर
सुपर स्नो मून जो इस साल का सबसे चमकदार चांद माना गया वो 19 फरवरी की रात को नजर आया। ये पूरा चांद बाकि पूर्णिमा के चांद की तुलना में ज्यादा बड़ा, चमकदार और धरती के नजदीक रहा। किसी दूसरी खगोलीय घटना की तरह सुपर स्नो मून की वजह से भी ज्योतिषीय परिवर्तन देखने को मिलने वाले हैं।
आज इस आर्टिकल में हम उसके बारे में ही चर्चा कर रहे हैं। इस लेख के जरिये जानते हैं कि ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर सुपर स्नो मून का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है।

मिथुन
आप जिन लोगों की संगत में रहते हैं उनके बीच आपका फोकस खुद को ज्यादा सुरक्षित और सहज रखने पर होगा। जिन लोगों के साथ आप सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं उन्हें आप अपने दोस्तों की लिस्ट से हटा सकते हैं। आप उन लोगों की पहचान करें और उनके साथ रहें जो सच में आपका भला चाहते हैं।

कन्या
आपको ये बात अब समझनी होगी कि आप उस स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां आप खुद अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। आपको दूसरों पर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं है। परिवर्तन लाने के लिए ये समय आपके लिए बहुत लकी है। आप जिंदगी को बिल्कुल नए नजरिये से देख सकते हैं। आप जिन चीजों को पूरा करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पाए, उन्हें अब फिर से शुरू करने का प्रयास करें।

धनु
कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से हो सकता है कि आप थोड़े समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहें। आप ऐसी जगह पर जाएं जहां आप तरोताजा महसूस कर सकें। आप घर पर रहकर आराम कर सकते हैं या फिर बाहर कहीं ट्रिप पर जाएं और खुद के लिए क्वालिटी टाइम निकालें। इस तरह आप खुद को नई चुनौतियों के लिए तैयार कर पाएंगे।

मीन
सूर्य अब मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आप खुद को अपने रिलेशनशिप को लेकर असमंजस की स्थिति में पाएंगे। चाहे आप किसी रिश्ते में हों या फिर सिंगल, अब ये आप पर निर्भर करेगा कि आप भविष्य में क्या चाहते हैं। आप खुद को समय दें और देखें कि क्या आप एक स्वस्थ रिलेशनशिप को जारी रख पाने में सक्षम हैं।



Click it and Unblock the Notifications