Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
Surya Gochar March 2023: सूर्य गोचर से इन राशियों की जागेगी सोयी किस्मत, भाग्य का होगा उदय
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को सभी नौ ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य व्यक्ति के जीवन में जीवन में प्रतिष्ठा, पिता, सरकार, राजा, स्वाभिमान, करियर का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है जिस जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है उसे समाज में मान-सम्मान मिलता है। उसमें नेतृत्व करने की क्षमता दृढ़ होती है। साथ ही पिता के साथ रिश्तों में मजबूती आती है। सूर्य जल्द ही मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य 15 मार्च 2023 को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में पहुंच जाएंगे। सूर्य के मीन राशि में गोचर की घटना को मीन संक्रांति कहा जाता है। जानते हैं 15 मार्च को सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस राशि के छात्र स्वयं में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। विदेशों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। इस अवधि में आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर फलदायी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में किये निवेश से लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माताजी की सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यवसाय से जुड़े लोग नए सम्पर्क बनाएंगे। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो संतान प्राप्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। आप वरिष्ठों के सामने खुद को साबित कर सकेंगे। पदोन्नति का योग भी बनता नजर आ रहा है। पेशेवर जीवन में छोटे भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा घर के सदस्यों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि
सूर्य के गोचर से कर्क राशि के जातकों का धर्म कर्म के प्रति झुकाव पैदा हो सकता है। इस अवधि में आप अपने परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। पिता से मतभेद होंगे मगर अंत में आपको उनका सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दफ्तर में किसी बड़ी परेशानी का हल निकल आएगा। आप अपनी संवाद शैली से सबको प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपको सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपको अपनी वाणी तथा गुस्से पर नियंत्रण रखने की भी सलाह दी जाती है अन्यथा आप बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। कुछ समय बाद आप स्थिति में बदलाव महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को अहंकारी स्वभाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपने पार्टनर का ख्याल रखें। आपकी सेहत भी कुछ खास नहीं रहेगी। इस अवधि में आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। इस गोचर से कुछ अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। समय बीतने के बाद आपको कुछ सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपको किसी कानूनी मुद्दे पर सफलता हासिल होगी। इस अवधि में कोई बड़ा निवेश न करें। धन की बचत के लिए बजट बनाना बेहतर होगा अन्यथा आर्थिक संकट आ सकता है।

वृश्चिक राशि
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से वृश्चिक राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी जॉब बदल सकते हैं या फिर आपका ट्रांसफर हो सकता है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इस राशि के छात्र भी अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। प्रेम जीवन में स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। आप दोनों के बीच में गलतफ़हमी पैदा हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों का रुझान अध्यात्म की तरफ बढ़ है। आपके घर का माहौल भी अध्यात्मपूर्ण रह सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन इस अवधि में करा सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आप अपने लक्ष्य से भटके हुए नजर आएंगे हालांकि माता का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है जो फलदायी साबित होगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा। हालांकि आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके गुस्से की वजह से छोटे भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। छोटी दूरी की यात्रा पर आप जा सकते हैं। सम्भव है कि आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। इससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। व्यापार को लेकर चल रहे विवाद को दूर कर पाएंगे और भविष्य के लिए अच्छी योजना भी तैयार कर सकेंगे। सरकारी जॉब करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है जो आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के सिंगल जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने में कोई समस्या नहीं होगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। आप दफ्तर में खुद को साबित कर सकेंगे। वरिष्ठों के समक्ष आपका कद ऊंचा होगा। वो खुश होकर आपको प्रमोशन भी दे सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि निजी जीवन में आप अहंकार को हावी होने न दें। इससे आपके अपने दूर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। आप दोनों को बातचीत से मामला सुलझाने की जरूरत है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
