Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Surya-Shukra Yuti 2022: सूर्य-शुक्र की युति इन 4 राशियों के लिए रहेगी बेहद शुभ
शुक्र देव आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक हैं। यदि शुक्र बलवान होता है तो जातक का वैवाहिक जीवन सुखों से भरा रहता है, साथ ही संतान से भी सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शुक्र देव की कृपा से धन धान्य की कमी नहीं रहती है। वहीं दूसरी ओर यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है तो ठीक इसका विपरीत होता है। बुध और शनि ग्रह शुक्र देव के मित्र है, लेकिन सूर्य और चंद्रमा के साथ इनका शत्रुता का भाव है। अत्यंत शुभ ग्रह माने जाने वाले शुक्र देव 07 अगस्त रविवार को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में सूर्य देव पहले से ही मौजूद है, ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ेगा।
आइए जानते हैं शुक्र और सूर्य की युति किन राशियों के लिए शुभ रहेगी और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

शुक्र के गोचर का समय
शुक्र देव अपना हर गोचर लगभग 23 दिन की अवधि में करते हैं। यानी 7 अगस्त, 2022, रविवार को सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद शुक्र पूरे 23 दिनों तक यहीं विराजमान रहेंगे। 31 अगस्त को शुक्र फिर से अपना गोचर करेंगे।
इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मेष:
आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शुक्र देव की कृपा से आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

मिथुन:
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। संतान के इच्छुक जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि कुछ समय से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो इस अवधि में आपकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है।

कन्या:
प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बेहद खास रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी नज़दीकियां बढ़ेगी, साथ ही आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

मकर:
शुक्र देव की कृपा से आपके वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत हो सकता है। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा। इस अवधि में आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में एक नया पर महसूस करेंगे और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता दूर होगी।
ये राशियां रहें संभलकर

कर्क:
शुक्र और सूर्य की युति का सबसे ज्यादा असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान आपके बीच खटास बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच झगड़े झंझट हो सकते हैं। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसकी वजह से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस दौरान आपकी सेहत में भी गिरावट आने के आसार हैं।

तुला:
तुला राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त न होने से इस अवधि में आप काफी निराश रहेंगे, साथ ही उनका गलत बर्ताव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

धनु:
आपको अपने साथ-साथ अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस युति का बुरा असर आप दोनों की सेहत पर पड़ने के आसार हैं। छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें। आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

कुंभ:
इस अवधि में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपके कड़वे शब्द
वैवाहिक जीवन कलह बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications