Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
इन 5 राशियों के जातक हो जाएं तैयार, 2020 है आपका साल
ये साल आपके लिए कैसा रहने वाला है इसकी जानकारी हासिल करने के लिए लोग वार्षिक राशिफल की मदद ले रहे हैं। सभी यही उम्मीद लगा रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले में साल 2020 उनके लिए अच्छा और बेहतर रहे। सितारों की मानें तो ये साल कई राशियों के लिए उतना खास नहीं होगा लेकिन कुछ राशियों के लिए ये अब तक का बेहतरीन वर्ष साबित होगा।
साल 2020 में सितारों की बदली हुई चाल से पांच राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली हैं। इस वर्ष इन्हें कुछ ऐसे अनुभव मिल सकते हैं जिसके बारे में इन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। इनके जीवन में ये बदलाव सकारात्मक और थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं।

1. वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को पुराने और बोरिंग रूटीन से छुटकारा मिलेगा। साल 2020 में इनके जीवन में कई बदलाव आएंगे और ये जीवन के एक नए पहलू से रूबरू होंगे। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा और निडर महसूस करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आप खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे। आपके पैशन और एनर्जी की बदौलत आपकी नीरस जिंदगी में कई बदलाव आएंगे जो आपके लिए अच्छे साबित होंगे।

2. सिंह
साल 2020 में सिंह राशि के जातकों की कई मुद्दों पर समझ बढ़ेगी और कुछ बातों का एहसास होगा। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। ये सफर उतना आसान नहीं होगा लेकिन ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए ये कोशिश करनी ही होगी। इस साल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और इस बात की भी संभावना है कि आपको अपने जीवन का हमसफर मिल जाएगा।

3. कन्या
आमतौर पर कन्या राशि के जातक थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं लेकिन इस साल ये इस जोन से बाहर आएंगे। आप अपनी डर और चिंता को एक तरफ रखेंगे और अपनी लाइफ का कंट्रोल अपने हाथों में लेंगे। आप खुद अपनी राह तैयार करंगे और याद रखें कि जिंदगी वही है जो आप बनाते हैं। आप किसी क्षेत्र में लंबे समय से करियर बनाने का सोच रहे हैं तो उस पर काम शुरू कर दें, आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आपका पार्टनर आपको प्यार ही नहीं करता है तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाएं। आपको स्वयं निर्णय लेना है कि आपका भविष्य कैसा होगा।

4. मकर
मकर राशि के जातकों के लिए ये साल काफी बड़ा रहने वाला है। आप महसूस करेंगे कि आप अजेय हैं और आपको किसी बात का भय नहीं है। कामकाज और प्रेम जीवन में आप उस राह को चुनेंगे जिस पर आगे बढ़ने की अब तक आपने हिम्मत नहीं की थी। आप अपने जीवन में अकेले ही आगे बढ़ रहे थे लेकिन इस साल आप अपने दिल की बात किसी से कह पाएंगे और आपके सच्चे जीवनसाथी की तलाश भी पूरी हो सकती है।

5. मीन
मीन राशि के लोगों को ये आभास हो चुका होगा कि साल 2020 उनके लिए कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। इन नए परिवर्तनों की तैयारी के लिए वो अपने डर और शंका से उबरकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकल पड़े हैं। मीन राशि के लोग अब अपने लक्ष्य के बीच किसी को भी आने देना नहीं चाहते हैं। ये साल आपका है और आपके प्रयासों में आपको सफलता जरूर मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications