Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
रिलेशनशिप में इस राशि के लोगों को माना जाता है सुपर रोमांटिक
कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ रोमांस के लिए बनी होती हैं, उन्हें अलग से कोई एफर्ट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। ये नेचुरल तरीके से ही लोगों को आकर्षित कर लेते हैं और ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जो अपने पार्टनर को प्यार की एक खास परिभाषा देते हैं।
इस राशि के लोग प्यार करने के मामले में सबसे शीर्ष पर रहते हैं और इस वजह से इनके पार्टनर भी खुद को लकी महसूस करते हैं। इस आर्टिकल के ज़रिये जानते हैं कि ऐसी कौन सी चार राशियां हैं जो प्यार के मामले में सबसे ज़्यादा रोमांटिक मानी जाती हैं।

सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 22)
अग्नि चिन्ह की सभी राशियों में से सिंह को सबसे ज़्यादा रोमांटिक माना जाता है। इस राशि के जातकों का दिल बहुत बड़ा होता है जिसमें सिर्फ प्रेम और जूनून भरा होता है। आप लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में यक़ीन रखते हैं इस वजह से प्यार में इन्हें कामयाबी मिलती है।
हो सकता है लोग आपको आत्म केंद्रित और खुद में रहने वाला व्यक्ति समझते हों लेकिन उन्हें आपके अंदर मौजूद प्यार के लिए पैशन के बारे में बिल्कुल अंदाज़ा नहीं है। आप जिस व्यक्ति से प्यार करेंगे उसके साथ हमेशा लॉयल रहेंगे। इतना ही नहीं लोगों की उम्मीद से कहीं ज़्यादा आप अपने प्यार के लिए समर्पण करेंगे।

वृषभ (अप्रैल 20 - मई 20)
ज़्यादातर लोग आपको बोरिंग होने का टैग देते होंगे और आम ज़िंदगी में आपके रवैये को देखते हुए आपको काफी नीरस मानते होंगे। आप सभी चीज़ों को नेचुरल तरीके से करते हैं और इसके लिए आप अलग से एफर्ट नहीं लगाते हैं।
लेकिन जब बात प्यार की आती है तब आपका यही रवैया आपके हित में काम कर जाता है। आप पुराने ज़माने वाला प्यार और रोमांस पसंद करते हैं। आप इस बात में यक़ीन रखते हैं कि जो आपको जीवन में चाहिए उसके लिए खूब मेहनत करें और आपका यही जज़्बा बताता है कि आप रिलेशनशिप में कभी ना हार मानने वाली भूमिका निभाते हैं।

तुला (सितंबर 23 - अक्टूबर 22)
ये कुछ लोगों को हैरान कर सकता है कि सबसे रोमांटिक राशि की लिस्ट में तुला जातकों का नाम भी शामिल है। कम शब्दों में कहा जाए तो आप एक सच्चा रोमांस करने वाले व्यक्ति हैं।
आपके नेचुरल चार्म और आकर्षण की वजह से आप रोमांस का प्रतीक हैं। आप अपने आसपास मौजूद लोगों को लेकर सजग रहते हैं। आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक बेहतरीन काम करते हैं।
आप ऐसे शख्स हैं तो अपने प्यार के लिए कई मील का सफर तय कर सकता है। जब बात कैंडल लाइट डिनर, फूलों के गुलदस्तों की आती है तब आप अपनी महारत दिखते हैं। इन कामों में आप एक्सपर्ट हैं।

कर्क (जून 21 - जुलाई 22)
आप सभी राशियों में से सबसे प्यारे और दयालु हैं। कर्क राशि के जातक बहुत ज़्यादा सेंसिटिव और इमोशनल होते हैं।
रोमांस आपकी रगों में है और यही वजह है कि आप अपने आसपास के लोगों से भी उसी तरह का व्यवहार करते हैं। आप प्रेम के ऐसे झरने की तरह हैं जो सिर्फ ये भाव देना जानता है। आप ऐसे शख्स हैं जो अपने पार्टनर की ख़ुशी के लिए अपनी ज़रूरतों का त्याग करने से भी पीछे नहीं हटता है।



Click it and Unblock the Notifications