Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
इस राशि के लोग होते है सबसे ज्यादा गुस्सैल
कहते है ना आदमी का सबसे बड़ा क्रोध उसका खुद का गुस्सा होता हैं। आपके आसपास ऐसे कई तरह के लोग होते होंगे, जो गुस्सा आने पर हर किसी पर बरस पड़ते हैं। वो गुस्सें में कई बार आपा खोकर दूसरों के साथ अपना भी नुकसान कर बैठते हैं। कई बार गुस्सें में आदमी ऐसा कदम उठा देता है जिसका पछतावा उसे बाद में होता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका गुस्सा हमारी सोच से भी कहीं गुणा ज्यादा होता है. तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

वृषभ राशि
गुस्से के मामले में वृषभ राशि के लोग काफी हिंसक होते हैं। इनका स्वभाव काफी जिद्दी रहता है और अपनी जिद को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, अगर कोई शख्स इनकी बात मानने को आनाकानी करता है तो यह गुस्से में लाल हो जाते हैं और उस शख्स पर बरस पड़ते हैं। हालांकि इनके गुस्से की वजह बिल्कुल सही और जायज होती है. लेकिन फिर भी इनका गुस्सा सब पर भारी पड़ता है.

सुझाव
अगर आपको वृषभ राशि के लोगों का गुस्सा सहना पड़ रहा है, तो आप इनका विरोध करने की जगह इन से दूरी बनाए रखें। क्योंकि इनके सब्र में कमी होती है इसलिए इन्हें अकेला छोड़ देना ही बेहतर रहता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भी गुस्सा काफी आता है, परंतु यह अपने गुस्से पर काबू करना जानते हैं और किसी को जाहिर नहीं करते। लेकिन समय आने पर यह किसी को बेइज्जत करना भी अच्छे से जानते है।

सुझाव
जब इनको गुस्सा आता है तो आप इनके साथ लड़ाई करने की जगह इन्हें शांत करने का प्रयास करें, यह अपना गुस्सा शांत होने के बाद अपने गुस्से की वजह आपको जरूर बताएंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपने अधिकार को जताने के लिए गुस्सा करते हैं। इनके गुस्से के आगे सब को चुप रहना पड़ता हैं, यह अपने आप को ऊंचा साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई बार यह गुस्से में ही चीख चिल्ला कर पूरा घर सिर पर उठा लेते हैं।

सुझाव
सिंह राशि के लोग एक्टिंग में लाजवाब होते हैं. परंतु आप इनका गुस्सा खुद पर हावी मत होने दें। आप इनकी गलतियां और खामियां इन्हे गिना सकते हैं। अगर आप अपनी जगह ठीक है तो सच साबित करने में कोई हर्ज नहीं।

धनु राशि
धनु राशि के लोग गुस्से में कहर ढाते हैं. यह गुस्से में किसी का भी दिल दुखा सकते हैं। इन्हें इंसान से हैवान बनने में ज्यादा समय नहीं लगता। यह किसी को नीचा दिखाने के लिए कुछ भी बुरा बोल सकते हैं।

सुझाव
जब यह आप पर गुस्सा हो तो आप ही नहीं शांत करने का प्रयास। इनमें यह पॉजिटिव पॉइंट है कि इन्हें अपनी गलती का जल्द ही एहसास हो जाता है। इसलिए गुस्सा शांत होने के बाद यह आपसे माफी मांगने से भी झिजक महसूस नहीं करते।

मकर राशि
मकर राशि के लोग अधिकतर शांत रहते हैं परंतु जब भी ने गुस्सा आता है तो वह जानलेवा सिद्ध होता है। यह किसी को छोटा साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

सुझाव
वैसे तो मकर राशि के लोग काफी जिम्मेदार होते हैं परंतु इनका गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी सिद्ध होता है। ऐसे में आप इनका गुस्सा शांत करने में इनकी मदद करें और इन्हे मैडिटेशन करने की सलाह दें।



Click it and Unblock the Notifications
