Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sawan 2022 Horoscope : सावन के महीने में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भोलेनाथ की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है, खासतौर पर सावन में पड़ने वाले सोमवार का बड़ा ही महत्व होता है। इस साल 14 जुलाई, गुरुवार से सावन की शुरुआत होने वाली है जो 12 अगस्त शुक्रवार को समाप्त होगी। कहते हैं जो भी भक्त इस दौरान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है, साथ ही उसके जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है।
वैसे तो भगवान भोलेनाथ की अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनी रहती है, लेकिन इस बार सावन के महीने में 5 राशियां ऐसी हैं जिन्हें शिव जी के आशीर्वाद अपार सफलता मिलने वाली है। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो 5 भाग्यशाली राशियां।

मेष:
मेष राशि के जातकों को इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है, साथ ही नौकरी और व्यापार में भी आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। इस अवधि में आपकी कोई मनोकामना भी पूरी होगी। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन:
भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसेगी और इस दौरान आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारियों के हाथ लाभ कमाने के कई मौके लगेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर हो सकती है। निवेश करने के लिए भी यह समय उचित है। आपको उम्मीद मिल के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत में सुधार आएगा। किसी पुराने रोग से आपको छुटकारा मिल सकता है।

कर्क:
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इस अवधि में आपके जीवन में खुशहाली आएगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले और आपके मार्ग में बाधाएं आ रही है तो आपकी यह समस्या भी दूर हो सकती है। नौकरी हो या व्यापारी आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा करने का आपका सपना पूरा हो सकता है।

कन्या:
कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की प्रबल संभावना है, साथ ही रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

तुला:
भगवान शिव के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस अवधि में आपकी तरक्की भी हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
