Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्यार के मामले में 2019 इन पांच राशियों के लिए है शुभ
2019 के आगाज़ के साथ ही हम में से ज़्यादातर लोग अपने भविष्य से जुड़े अलग अलग पहलुओं को जानने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही हम ये भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं कि प्यार के लिहाज़ से आने वाला समय कैसा रहने वाला है।
साल 2019 पांच राशियों के लिए प्यार के मामले में बेहतरीन रहने वाला है और उनके सच्चे प्यार की खोज भी पूरी होगी। कुछ राशियों के लिए ये साल प्यार मोहब्बत के मामले में सपने सरीखी रहने वाला है।

2019 कुछ राशियों की लव लाइफ और रिलेशनशिप के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। क्या आपकी राशि भी इस लिस्ट में शामिल है, जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

वृषभ (अप्रैल 20 से मई 21)
वृषभ राशि के जातक 2019 के लिए तैयार हो जाएं। आप उन खुशकिस्मत पांच राशियों में से एक हैं जिनके लिए ये साल उनकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोग किसी खास के साथ पूरे पैशन और रोमांच के साथ अपना वक़्त बिताने वाले हैं। वैसे भी इस राशि के जातक बेस्ट लवर के रूप में जाने जाते हैं और 2019 भी आपके ही नाम है।

मिथुन (मई 22 से जून 21)
क्या आप 2019 में अपनी लव स्टोरी को जीने के लिए तैयार हैं? 2019 में मिथुन राशि के लोगों की मुलाक़ात ऐसे लोगों से होगी जिनके साथ इनकी कम्पेटिबिलिटी हो। आने वाले महीनों में आपके जीवन में काफी रोमांच आएगा। इस साल की गर्मियां आपके लिए शानदार रहने वाली हैं। हो सकता है इस मौसम के अंत तक आपको अपनी सच्ची लव स्टोरी का पार्टनर मिल जाए।


कन्या (अगस्त 23 से सितंबर 22)
कन्या राशि वालों के लिए ये पूरा साल ही प्यार के मामले में शानदार रहने वाला है। हम जानते हैं कि पिछले कुछ वक़्त से आप अपने सच्चे प्यार को पाने के ख्वाब देख रहे थे और अच्छी खबर ये है कि आपकी वो गुज़ारिश 2019 में पूरी होने वाली है। इस बार आप निराश नहीं होंगे और ये भी संभव है कि आपको अपनी तरह ही कोई पागल शख्स मिल जाए जिसके साथ आप सेटल होने की बात सोचेंगे। सभी चीज़ें बहुत अच्छी नज़र आ रही हैं लेकिन कन्या राशि के जातक जल्दबाज़ी ना दिखाएं और इस मामले में आगे बढ़ने के लिए समय लें।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 22)
क्या इस साल आप अपने जीवनसाथी से मिलने के लिए तैयार हैं? इस साल की गर्मियों का मौसम आपके लिए भी काफी बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाक़ात ऐसे लोगों से होगी जिनके साथ आपकी रोमांटिक बॉन्डिंग होगी। इस बात की संभावना भी काफी अधिक है कि आप किसी के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता तैयार करेंगे जो शादी के बंधन में भी तब्दील हो सकता है।

मकर (दिसंबर 22 से जनवरी 20)
2019 आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। मकर राशि के जातक उन खुशनसीब लोगों में से हैं जिनकी लव लाइफ इस साल करवट लेने वाली है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलने की ज़रूरत है जिससे लोग आपके बारे में जान सकें। इस साल आपकी सिंगल लाइफ खत्म होने की पूरी संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications
