Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
इन 6 राशि की लड़कियां बनती हैं खतरनाक सौतन, बचाकर रखें अपना पति
शादी में तनातनी आ जाने पर कई पुरुष घर से बाहर प्यार की तलाश करने लगते हैं और दूसरी लड़कियों के चक्कर में पड़ जाते हैं। रिश्ते में आने वाला ये तनाव पत्नियों के लिए जी का जंजाल बन जाता है। इन बाहरी लड़कियों या यूं कहें सौतन से पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल होता है और ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ ऐसी राशि की महिलाओं का जिक्र मिलता है जो जल्दी किसी शादीशुदा आदमी को नहीं छोड़ती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि किस राशि की सौतन से अपने पति को वापस ला पाना मुश्किल है।

मेष राशि
इस राशि की महिलाएं अपना स्वार्थ पहले देखती हैं और अपने बारे में ही सोचती हैं। अगर इन्हें लाभ नजर आ रहा है तो ये किसी का घर बर्बाद करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। अगर इन्हें किसी से प्यार हो जाए तो ये बस उसे ही पाने के ही तरीके ढूंढती है और उसे हासिल करके ही दम लेती हैं।

वृषभ राशि
इस राशि की लड़कियों का स्वभाव जिद्दी होता है। ये काफी चतुर भी होती हैं और इसलिए इनसे पीछा छुड़ा पाना आसान नहीं होता है। ये सिर्फ सामने वाले शख्स को पाना चाहती हैं, भले ही उसकी वजह से उस परिवार को कितना भी दुःख झेलना पड़े। ये बहुत चालाकी के साथ आपके पति को आपसे दूर कर सकती हैं।

कर्क राशि
इस राशि की महिलाएं काफी मीठी और प्यारी बातें करती हैं और इसी का फायदा लेकर ये सामने वाले व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। अगर आपके पति पर इनका दिल आ गया तो इसके जाल से उन्हें निकाल पाना सरल नहीं है। इनके बात और व्यवहार के कारण सभी इन पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और इसी का ये फायदा भी उठा लेती हैं।

तुला राशि
इस राशि की लड़कियां हर काम को जुनून के तौर पर ले लेती हैं। अगर इन्होंने एक बार आपके पति को हासिल करने का मन बना लिया तो आपके लिए अपने घर को बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। ये अपने मन की बात को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आपके पति के जीवन में दूसरी महिला है और वो वृश्चिक राशि की है तो उसकी गिरफ्त से अपने पति को छुड़ा पाना बहुत मुश्किल है। इस राशि की महिलाएं एक बार जो ठान लेती हैं, उसे करके ही दम भरती हैं और ये किसी की सलाह भी नहीं सुनती हैं। अपने पति को इससे छुड़ाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी।

मकर राशि
इस लिस्ट में मकर राशि की लड़कियों को भी शामिल किया गया है। ये बहुत स्वार्थी और अपना काम निकालने वाली होती हैं। अगर इन्हें किसी शादीशुदा मर्द से प्यार हो जाए तो उसे पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती हैं। इन्हें उस व्यक्ति के घर परिवार से मतलब नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
