Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये राशियां होती हैं बहुत कड़वी, शक्ल पर दिख जाता है गुस्से का गुबार
जिंदगी में आप अलग अलग परिस्थितयों में कैसे बर्ताव करते हैं ये आपके असली चेहरे को दिखाता है। कुछ लोग अपने जीवन में मिलने वाले कटु अनुभवों से सीख लेते हैं और बदलाव लाते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो घटना की कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं और अपनी निराशा को कड़वाहट में तब्दील कर लेते हैं।

कोई भी समझदार व्यक्ति जिसे चीजों की जरा सी भी जानकारी है वो बताएगा कि हम गलतियों से ही सीखते हैं और इसकी मदद से ही हम बेहतर इंसान बन पाते हैं। व्यक्ति समझाना चाहता है कि इंसान को वक्त आने पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
जीवन में मिलने वाली नकारात्मकता से प्रभावित होने से बचने के लिए ईगो छोड़ना होगा और अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। लेकिन आज हम जिन चार राशियों का जिक्र करने वाले हैं उनके लिए ये कर पाना बहुत मुश्किल है। उस वक्त आप हैरान ना हों जब इस राशि के लोग छोटी सी वजह को लेकर आपके साथ कड़वाहट भरा व्यवहार करने लगें।

मकर
मकर राशि के लोग इस सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं। इनके जितना कठोर व्यवहार शायद ही कोई करता होगा, अब आप समझ सकते हैं कि जब चीजें गलत होने लगती हैं तो ये कितने ज्यादा चिढ़ जाते हैं। यूं तो मकर राशि के लोग कई बार निराशावादी, माफ़ी ना देने वाले और नकारात्मक राशि बन जाते हैं और जब उन्हें धोखा या मन मुताबिक काम नहीं मिलता है तो ये रोष से भर जाते हैं। आप माफ़ी मांगने का जितना प्रयास कर लें लेकिन मकर राशि के सामने व्यर्थ है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग दूसरों के साथ कड़वाहट भरे रिश्ते नहीं रखना चाहते हैं लेकिन ये इसे अपनी पर्सनालिटी का हिस्सा मानकर स्वीकार कर लेते हैं। इस राशि की जुनूनी खासियत होने की वजह से ये प्यार या नफरत, सब हद से ज्यादा ही करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस राशि के लोगों के अंदर जलन की भावना बहुत होती है। इनके अंदर कड़वाहट और प्रतिशोध की भावना बहुत जल्दी पैदा हो जाती है।

कन्या
कन्या राशि की परेशानी ये है कि ये सिर्फ दूसरों के लिए ही नहीं बल्कि खुद के लिए भी बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड्स रखते हैं। जब चीजें इनकी योजना के अनुसार आगे नहीं बढ़ती है तो ये अपनी भूमिका के साथ दूसरों के रोल का भी मूल्यांकन करने लगते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर गलती कहां हुई। ये सारी चीजें बाहर दर्शाते नहीं हैं लेकिन इनके अंदर ही अंदर कड़वाहट और गुस्से का गुबार भरने लगता है। उस स्थिति में खुद के शामिल होने पर पछतावा करने लगते हैं।

सिंह
जब आप ये चाहते हैं कि दुनिया आपकी तारीफ करे और हकीकत इससे परे हो तो दो चीजें संभव है, एक तो ये कि आपको एहसास हो जाए कि आप अपनी इमेज को लेकर गलत सोच रहे थे और दूसरा कि आप दुनिया पर ही उंगली उठाने लगें। आप समझ गए होंगे कि सिंह राशि के लोग कौन सा विकल्प चुनते होंगे। इनके अंदर बहुत ज्यादा ईगो और घमंड भरा होता है। खुद को लेकर इनकी दुनिया ही अलग होती है और इस वजह से इनके अंदर कड़वाहट और ड्रामा आपको आसानी से मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
