Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इन राशि की जोड़ियां नहीं हो पाती हिट, केमिस्ट्री में होती है कमी
सामने वाले के प्रति आकर्षण महसूस कर लेने भर से बात नहीं बन जाती है। जब कपल्स के बीच चीजें सही नहीं चलती है तब बात ब्रेकअप तक भी पहुंच जाती है। वो रिश्ते में आ रही दूरी पर काम नहीं कर पाते हैं। वो साथ रहने के लिहाज से दो बिल्कुल विपरीत पर्सनालिटी होते हैं।

कई पार्टनर्स ऐसे होते हैं जिनके बीच प्यार तो बहुत होता है लेकिन उनके चीजें सही ढंग से नहीं चल पाती हैं और बात ब्रेकअप पर जाकर खत्म होती है। इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व है। प्यार के मामले में भी राशियां अहम भूमिका निभाती हैं। कुछ ऐसी राशियां हैं जिनकी जोड़ी एक दूसरे के साथ कामयाब नहीं हो पाती हैं और उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव आने लगते हैं।
रिलेशनशिप में आने के दौरान कोई राशि के बारे में नहीं सोचता है लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए और तकरार से बचने के लिए आप इसे ध्यान में रख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानें कि किस राशि के जोड़ों का रिश्ता लंबे समय तक टिकना हो सकता है मुश्किल।

1. मेष और कर्क
इन दोनों के बीच में बात नहीं बन पाती है। मेष राशि के लोग थोड़े मतलबी होते हैं और वहीं कर्क राशि वाले केयरिंग होते हैं। इस रिलेशनशिप की उम्र ज्यादा लंबी नजर नहीं आती है।

2. वृषभ और सिंह
इस रिश्ते में बहुत ज्यादा घमंड और जिद्दीपन है। इन दोनों ही राशि के लोग बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं और कोई जल्दी शांत होने के लिए राजी नहीं होता है। जब दो गर्म मिजाज और गुस्सैल प्रवृति के लोग मिलते हैं तो ऐसी ही स्थिति पैदा होती है।

3. मिथुन और कन्या
इन दोनों की पर्सनालिटी एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न है। कन्या राशि के लोग हमेशा आर्डर और प्लान के मुताबिक चीजें चाहते हैं। वहीं मिथुन राशि के लोगों के बारे में अंत तक अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल रहता है। जीवन में किसी मामले में एक मत पर पहुंच पाना इन दोनों के लिए बहुत मुश्किल है।

4. कर्क और तुला
ये देखने से तो जन्नत में बनी जोड़ी लगते हैं लेकिन असल में ऐसा है नहीं। कर्क राशि के लोग हमेशा अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखना पसंद करते हैं। वहीं तुला राशि के लोग सबको खुश रखना चाहते हैं। इन दोनों के बीच जब अपने मतलब की बात आ जाती है तब ये रिश्ता अपनी पहचान नहीं बना पाता है।

5. मकर और तुला
मकर राशि के लोगों को बेफिजूल की बात करना बिल्कुल पसंद नहीं। ये अपने लक्ष्य और सपनों के लिए काम करते हैं। वहीं तुला राशि के लोग हर पल का आनंद उठाना चाहते हैं और लोगों की संगत में रहने में इन्हें मजा आता है। इन दो राशि के लोगों के लिए साथ में रिश्ते के मायने ढूंढ पाना मुश्किल होता है।



Click it and Unblock the Notifications
