Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इन चार राशियों में होता है एटीट्यूड प्रॉब्लम, लोगों को लगते हैं सबसे बड़े नखरेबाज़
हर व्यक्ति की पर्सनालिटी दूसरों से अलग होती है मगर कुछ गुण ऐसे होते हैं जो मेल खा जाते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोगों में काफी ज्यादा एटीट्यूड होता है और इसी वजह से उनके जान-पहचान के लोग उनसे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं। इस समस्या के कारण लोग उन्हें सख्त मिजाज और नखरेबाज मानने लगते हैं। जानते हैं राशि के अनुसार ऐसे कौन से जातक हैं जो नखरे दिखाने में सबसे आगे रहते हैं।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक जब तनाव में रहते हैं तब उनका मिजाज काफी रुखा हो जाता है। ये अपने आसपास के लोगों का भी स्ट्रेस लेवल बढ़ा देते हैं। ये काफी आक्रामक प्रवृत्ति को हो जाते हैं और उसी लहजे में लोगों से बात करते हैं। मेष राशि के जातकों के साथ संबंध बनाये रखने के लिए लोगों को काफी धैर्य रखना पड़ता है।

मिथुन राशि:
इस राशि के लोगों को निर्णय लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। किसी एक फैसले पर पहुंच पाना इनके लिए आसान नहीं होता है। ज्यादातर मौके पर इनका फैसला गलत ही साबित होता है। इस अवधि में ये काफी ज्यादा प्रेशर में आ जाते हैं और इनके आसपास रहना कोई अच्छा विकल्प नहीं होता है। ये एक ऐसा समय होता है जब मिथुन राशि के जातकों में सबसे ज्यादा एटीट्यूड प्रॉब्लम देखने को मिलता है।

कन्या राशि:
ये ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे इन्हें सबके बारे में सारी जानकारी है। ये लोगों के बारे में खुलकर टिप्पणी करते हैं और काफी कठोर बातें भी कह जाते हैं। कन्या राशि के जातकों को परफेक्शनिस्ट माना जाता है और इस वजह से इनमें बहुत ज्यादा एटीट्यूड प्रॉब्लम देखने को मिलता है। कई बार अपने इसी बर्ताव की वजह से ये अपनों का दिल दुखा देते हैं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझते हैं। ये अपने आप को दूसरों से अलग क्लास में रखते हैं और इस वजह से इनमें काफी ज्यादा एटीट्यूड प्रॉब्लम होता है। इस वजह से ये खुद को दूसरों से दूर करना शुरू कर देते हैं और लोगों के बीच इनकी नखरे करने वाली इमेज बन जाती है। अगर आप किसी कुंभ राशि के जातक को जानते हैं तो उनकी पर्सनल लाइफ में घुसने से बचें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications