Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
इस राशि के पुरुष रिश्तों में दरार से बचाव के लिए लेते हैं झूठ का सहारा
जिस तरह से पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती है, उसी तरह सभी की शादीशुदा जिंदगी या रिलेशनशिप में सबकुछ अच्छा चले ऐसा जरूरी नहीं है। हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि रिश्तों को सही से आगे बढ़ाने के लिए मर्द झूठ बोल देते हैं। अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को दुख ना पहुंचाने की मंशा से झूठ बोल देते हैं।

ये किसी का बुरा नहीं करना चाहते हैं लेकिन समय पड़ने पर ये खुद को सही साबित करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इस लेख में जानते हैं उन राशियों के बारे में जो रिश्तों में दरार आने से बचाने के लिए झूठ बोल देते हैं। ये किसी का बुरा नहीं करते हैं लेकिन इन मर्दों के बारे में उनके पार्टनर को जानकारी होनी चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि के जातक जितना हो सके झूठ बोलने से बचते हैं। इनमें सच बोलने और उसका सामना करने की हिम्मत होती है। ये झूठ का सहारा तब लेते हैं जब ये दूसरों की मदद या फिर किसी को मुसीबत से बचाना चाहते हों। ये रिश्ते में भी कई बार ऐसा करते हैं। ये झूठ बोलने में माहिर नहीं होते हैं लेकिन मौका पड़ने पर प्रयास जरूर करते हैं।

वृषभ राशि
मेष राशि की तरह वृषभ राशि के जातक भी झूठ बोलने से बचते हैं। ये अपने रिश्ते को लेकर काफी ईमानदार होते हैं। पार्टनर की भलाई और बहुत मजबूरी होने पर वो झूठ का सहारा लेते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का हर चीज को देखने का अपना अलग नजरिया होता है और ये बात रिलेशनशिप पर भी लागू होती है। जो बात दूसरों को झूठी लगती है, उसे कई बार ये सच मान लेते हैं। उसी दृष्टिकोण को ये अपने रिश्ते में भी लागू करते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग रहस्यमयी किस्म के होते हैं। ये अपनी बात सीधे सीधे नहीं कहते हैं। ये अपनी बात घुमाफिरा करते हैं और उसमें भी पूरी सच्चाई नहीं बताते हैं। ये अपने राज गुप्त रखने के लिए अपने पार्टनर से भी झूठ बोलने से पीछे नहीं हटते हैं। मगर ये हर बार झूठ नहीं बोलते हैं।

कुंभ राशि
आमतौर पर कुंभ राशि के लड़कों का नेचर मतलबी होता है। ये अपनी ही बीवी या गर्लफ्रेंड से काम निकलवाने के लिए झूठ की मदद लेते हैं। इस राशि के लड़के अपना काम पूरा हो जाने के बाद वहां से निकल लेते हैं। ये लड़ाई झगड़े में सब कुछ जायज मानते हैं और ऐसी स्थिति में झूठ का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
