Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ये 6 राशि के लोग होते हैं सबसे बड़े पेट लवर्स, इंसानों को भी नहीं करते उतना प्यार
जो लोग पालतू जानवर रखते हैं वो जानते हैं कि ये जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है और उनके बिना उनकी लाइफ बेजान हो सकती है। पेट्स हमेशा लोगों के दिन को बेहतर बनाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब हो जाते हैं।

हमारी राशियों का हमारे व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे भी जानवरों को पसंद या नापसंद करने की प्रवृति पैदा होती है। यहां हम उन 6 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद से भी ज्यादा जानवरों से प्यार करते हैं।
ये रास्ते में गुजरते हुए कुत्ते के साथ खेलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस राशि के ज्यादातर लोग तो जानवरों के लिए शेल्टर खोलने के बारे में सपने देखते हैं या फिर दिनभर सोशल मीडिया में उनके वीडियो देखते रहते हैं।

1) मेष
मेष राशि के लोग बाहर से बहुत कड़क व्यक्तित्व के नजर आते हैं लेकिन अंदर से उनका मन काफी मासूम होता है। ये तो एक छोटे से पप्पी को देखकर पिघल जाते हैं। जब ये जानवरों के आसपास होते हैं तब इनकी पर्सनालिटी का छिपा हुआ मासूम पहलू लोगों के सामने आता है।

2) वृषभ
वृषभ राशि के लोग इंसानों से ज्यादा जानवरों से प्रेम करते हैं। वृषभ जिम्मेदार राशियों में से एक मानी जाती हैं और इस वजह से इनका प्यार जानवरों को लेकर भी उमड़ता है। वृषभ राशि के लोगों को जानवरों के बीच रहना अच्छा लगता है। इससे उन्हें तनाव से उबर कर रिलैक्स होने का मौका मिल पाता है।

3) कर्क
कर्क राशि के लोगों को जीवन में जानवरों की जरूरत पड़ती है। ईमानदारी से कहा जाए तो इंसानों के बजाय ये जानवरों को प्राथमिकता देना ज्यादा पसंद करते हैं। बड़े, छोटे, हल्के, भारी जैसे भी जानवर हों, कर्क राशि के लोग सबको पसंद करते हैं। इस राशि के जातक प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं।

4) कन्या
ये जानवरों के लिए तो पागल रहते हैं। ये लोगों के बजाय जानवरों के आसपास रहना ज्यादा कम्फर्टेबल समझते हैं। ये जानवरों के साथ ही वक्त बिताना पसंद करते हैं और उस पल को खुलकर जीते हैं।

5) धनु
धनु राशि के लोगों की कमजोरी है जानवर। आरामपसंद करने वाले ये लोग अपने खाली समय में सिर्फ जानवरों के साथ ही खेलना पसंद करते हैं। धनु राशि के लोगों को प्रकृति के पास और अपने सच्चे दोस्त के साथ बैठना रास आता है।

6) मीन
इनके लिए जानवर किसी भी चीज से पहले आते हैं। इनका केयरिंग नेचर आपको बता सकता है कि जानवरों के लिए इनका दिल कितना धड़कता है। ये अपने रोजमर्रा की नौकरी छोड़कर पेट केयर सेंटर खोलने की चाहत रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
