Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अप्रैल 2019 इन पांच राशियों के लिए रहेगा खास, मिलेगा किस्मत का साथ
हर कोई जिंदगी में कामयाब होना चाहता है और यदि हम जमकर मेहनत करें (साथ में थोड़ा भाग्य का साथ हो) तो जीवन के किसी ना किसी मोड़ पर सफलता मिल ही जाती है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस साल के अप्रैल महीने में ही अपनी मेहनत का फल काफी हद तक मिलने वाला है।
याद रखिए कि हमारे सितारे हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। इस महीने पांच राशियों के ग्रह नक्षत्रों की चाल ऐसी बनने वाली है जिससे उनकी किस्मत खुल सकती है। अगर आपकी राशि इस लिस्ट में शामिल है तो ये महीना थोड़ा रिस्क लेने के लिहाज से अच्छा है।

1. मेष
आप इस महीने इस बात पर गौर करेंगे कि आपने अपने जीवन में स्वयं के लिए क्या किया है और उन सबको याद करके आपको अच्छा महसूस होगा। अपने प्रयासों को देखकर आप खुद प्रेरित होंगे।
आपको महसूस होगा कि आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है और इससे आपको गजब की दृढ़ता का अनुभव होगा। आप इतने ज्यादा एनर्जी से भरे होंगे कि इस दौरान मिलने वाले हर अवसर का अनुभव करना चाहेंगे। इस अप्रैल महीने में आप अपने कम्फर्ट जोन में रहकर सभी काम कर लेंगे।

2. कर्क
ये बात सच है कि कर्क राशि के लोगों के लिए बीते दो महीने अच्छे नहीं थे। आपका भाग्य आपके साथ नहीं थी। लेकिन अप्रैल में आपकी किस्मत करवट लेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप जो काम करेंगे उसके बेहतर नतीजे आपको मिलेंगे।
और अच्छी बात ये है कि आपके आसपास के लोगों को भी आपके जीवन में आए इस बदलाव का एहसास होगा। आप में से निकलती हुई प्राकृतिक और सकारात्मक ऊर्जा उन्हें प्रभावित करेगी। आपके बढ़े हुए आत्मविश्वास की वजह से आप खुद भी अच्छी और पॉजिटिव चीजों को आकर्षित कर पाएंगे।

3. तुला
कड़कड़ाती ठंड निकल चुकी है और मौजूदा मौसम आपके मन को काफी शांत करेगा। इस ताजगी वाले मौसम में आपको अपने जीवन में भी नया नजरिया मिलेगा। आपको महसूस होगा कि आपको पहले के मुकाबले हंसने और खुश होने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं।
इतना ही नहीं, आपकी ऊर्जा दूसरों को भी प्रभावित करेगी। आपकी सकारात्मक ऊर्जा से दूसरे लोग आकर्षित होंगे। इन्हीं सब के बीच आपको नए अवसर हासिल होंगे। आप बस ये सुनिश्चित करें कि समय रहते उन्हें स्वीकार करें और उन्हें हल्के में ना लें।

4. वृश्चिक
इस महीने आप बहुत ही महत्वपूर्ण बदलावों से गुजरेंगे और आपको इन सब के लिए पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है। आप उस लक्ष्य को हासिल करेंगे जिसे पूरा करने की चाहत आपको बहुत पहले से थी। आपके कंधों से एक बहुत बड़ा बोझ हल्का हो जाएगा।
इस जिम्मेदारी के पूरा हो जाने से आपको काफी हल्का महसूस होगा और आप जीवन में कुछ नई चीजें खोजने के लिए तैयार रहेंगे। ये महीना आपके अंदर के जुनून को जगा देगा।

5. मीन
ये महीना आपके लिए उतना भी आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस दौरान आपको कुछ यादगार पलों का अनुभव होगा जो आपके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
इस महीने आपको अपनी आत्मा को एक नए रंग में रंगने और उसे गहराई में ले जाने का मौका मिलेगा। जो खासियत आपको परिभाषित करे आप उस खूबी को दिल से अपनाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications