Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
2019 में इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

जैसा कि हम साल 2018 को अलविदा कह चुके हैं और नए साल यानी 2019 का आगाज़ हो चुका है। इस नए साल में हर कोई अपने जीवन में खुशहाली, सुख, शांति और तरक्की चाहता है। इतना ही नहीं आप में से अधिकांश लोगों के मन में अपने आने वाले कल के बारे में जानने की भी जिज्ञासा होगी।
आपकी इस उत्सुकता को देखते हुए आज हम अपने इस लेख के द्वारा आपके भविष्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आपको देंगे। जी हां, हम बात करेंगे सौरमंडल के सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह शनिदेव की जो ढाई वर्ष के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

शनिदेव को सबसे क्रूर माना जाता है। वहीं जिन जातकों पर ये प्रसन्न हो जाते हैं उनका जीवन सफल बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, इनके अशुभ प्रभाव से बचना बहुत ही मुश्किल होता है। शुभ शनि अपनी साढ़े साती व ढैय्या में जातक को ढ़ेर सारी खुशियां, सुख और शांति प्रदान करते हैं लेकिन अशुभ शनि अपनी साढ़े साती व ढैय्या में जातक का जीवन नर्क बना देते हैं।
इस वर्ष यानी 2019 में ये तीन राशियां रहेगी शनि की साढ़े साती से प्रभावित।
1. वृश्चिक
2. धनु
3. मकर
साल 2019 में ये राशियां रहेंगी शनि की ढैय्या से प्रभावित
1. कन्या
2. वृषभ

24 जनवरी 2020 तक धनु राशि में रहेंगे शनिदेव
साल 2017 में 26 अक्टूबर को गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट और 42 सेकंड पर शनि ने वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर किया था और अब शनि 24 जनवरी 2020 तक धनु राशि में ही रहेंगे।

धनु राशि में शनि के गोचर का इन 5 राशियों पर प्रभाव
1. वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर काफी अशुभ रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। साथ ही आपके ज़रूरी कार्यों में भी बाधा आएगी।
2. कन्या: शनि के इस गोचर के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति भी कुछ ख़ास नहीं रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।
3. वृश्चिक: इस राशि के जातकों पर शुभ शनि की कृपा से धन लाभ के साथ साथ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। इसके अलावा परिवार में भी सुख और शांति बनी रहेगी।
4. धनु: कई सारी बाधाओं का सामना करके आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
5. मकर: आपका जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में कलह, आर्थिक समस्या आदि जैसी परेशानियों से आपका सामना होगा।

इन उपायों से होते हैं शनिदेव प्रसन्न
1. प्रत्येक शनिवार शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
2. हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3. गरीबों को दान करें।
4. बुजुर्गों की सेवा और आदर करें।
5. काले घोड़े की नाल की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करने से शनिदेव शांत होते हैं।
6. शनि स्तोत्र का पाठ करें।
7. चीटियों को आटा डालें।



Click it and Unblock the Notifications
