Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
2019 के अंत तक ये राशियां वापस लौट जाएंगी अपने एक्स के पास
2019 कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आएगा। कई राशियों के लिए ये बड़े बदलाव के संकेतों के साथ आया है। नया साल, महीना या फिर दिन सभी नए परिवर्तन के साथ आते हैं। 2019 राशिफल के अनुसार 12 में से ऐसी 3 राशियां हैं जो दोबारा अपने एक्स के साथ रिलेशनशिप में आ सकती हैं।

सभी राशियां समय बीतने के साथ जीवन में कुछ बड़े बदलावों की उम्मीद करती हैं। जहां इस साल कुछ राशियां शादी करने का निर्णय लेंगी तो कुछ राशियां सिंगल रहने का मन बनाने वाली हैं और कुछ राशियां ऐसी भी हैं जो अपने एक्स को दोबारा एक मौका देंगे और उनके साथ रिलेशनशिप में आएंगे।
लोग रिलेशनशिप से बाहर आने के बाद अपने एक्स के बारे में बहुत कुछ बुरा भला कहते हैं लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो इन सब बातों की भूलकर फिर से उन्हें एक अवसर देंगे। जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

1) कर्क
कर्क राशि के लोग काफी ज्यादा सेंसेटिव और इमोशनल होते हैं। ब्रेकअप का सामना करके अपने टूटे दिल को दोबारा संभालने में समय लगता है। लेकिन वो माफ़ करने और भविष्य की तरफ कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं। कर्क राशि के लोग माफ़ कर देते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो हर बात भूल जाते हैं। अगर कर्क राशि के जातक अपने एक्स के साथ दोबारा रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हुए हैं तो उनके एक्स को अपना सर्वश्रेष्ठ व्यवहार करना चाहिए अन्यथा चीजे पहले से भी ज्यादा खराब हो सकती हैं।

2) मकर
मकर बाहर से काफी सख्त किस्म के व्यक्ति लगते हैं लेकिन उनकी भी भावनाएं होती हैं। वो जिससे प्यार करते हैं उसे एक आखिरी मौका देने के लिए वो दिल से तैयार रहते हैं। जब चीजे नियंत्रण में रहती हैं तब मकर राशि के लोगों को अच्छा लगता है और यही बात उनकी लव लाइफ पर भी लागू होती है। मकर राशि के जातक अपनी भावनाओं की रक्षा करना चाहते हैं और वो दिल टूटने से किसी भी कीमत में बचना चाहते हैं।

3) मीन
मीन राशि के जातक लड़ाई झगड़े में नहीं बल्कि प्यार बांटने में यकीन रखते हैं। इन्हें ड्रामा बिल्कुल पसंद नहीं है और इसलिए ये ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करते हैं। मीन राशि के लोग शांति पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों को काफी समझने वाले होते हैं और यही वजह हैं कि ये लोगों पर दिल से राज करते हैं चाहे ये बात इनके एक्स की ही क्यों ना हो।



Click it and Unblock the Notifications











