Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तुला और इस तीन राशि की लड़कियां पति को रखती है कंट्रोल में
जब दो लोग प्यार में होते हैं तब उन्हें एक दूसरे की हर बात बहुत अच्छी लगती है। उन्हें उस समय दीन दुनिया की खबर ही नहीं होती है। उन दोनों को एक दूसरे की बात ही सही लगती है।
शादी के शुरूआती समय को हनीमून पीरियड कहा जाता है। इस दौरान शादीशुदा जोड़े की जिंदगी में सिर्फ प्यार और रोमांस ही होता है लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता है तब दोनों को एक दूसरे की खामियां और उनके व्यवहार के बारे में गहराई से पता चलने लगता है।

कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो शुरूआती दिनों में तो अपने पति की हर बात में हां में हां मिलाती हैं लेकिन शादी के बाद तो वो पति को ही पूरी तरह से नियंत्रण में कर लेती हैं। अगर आपके विवाह की भी तैयारियां चल रही है और आप जानना चाहते हैं कि आपकी होने वाली पत्नी शादी के बाद बदल जाएगी तो इसका पता आप राशि की मदद से लगा सकते हैं। इस लेख में हम उन राशि की लड़कियों का जिक्र कर रहे हैं जो शादी के बाद अपने पति को कंट्रोल में रखती हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि की लड़कियों का स्वभाव गंभीर और शांत रहता है। ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती हैं, चाहे वो उनका पति ही क्यों ना हो। ये अपने पार्टनर पर हमेशा शक करती हैं और यही वजह है कि उन्हें नियंत्रण में रखना चाहती हैं। उनसे ढेरों सवाल जवाब करती हैं और चाहती हैं कि उनका पति इनके कहे अनुसार चले।

धनु राशि
इस राशि की महिलाएं तो दूसरों को ऑर्डर देने के मामले में बहुत आगे रहती हैं। वहीं इन्हें कोई आदेश दे दिया जाए तो ये बात इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। इन लड़कियों को अपनी जिंदगी में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं आती है। अपने इन्हीं सभी बर्ताव की वजह से अपने पति को भी काबू में रखने का पूरा प्रयास करती हैं।

तुला राशि
तुला राशि की लड़कियों में लीडरशिप क्वालिटी होती है और इस चीज को ये इतनी गंभीरता से लेती हैं कि अपने पति पर ही इसका इस्तेमाल करती हैं और उन्हें अपने इशारों पर काम कराती हैं। ये कोशिश करती हैं कि इनके पार्टनर की हर पल की जानकारी इनके पास हो।

कन्या राशि
कन्या राशि की लड़कियां दिल की साफ़ होती हैं और ये अपने पार्टनर से बेइंतहा प्यार करती हैं। इस वजह से उसे किसी दूसरे के साथ देखना इन्हें बिल्कुल गवारा नहीं होता है। बस अपनी इसी क्वालिटी की वजह से ये अपने पार्टनर को अपने करीब और नियंत्रण में रखना चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
