Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
मिथुन राशि के पार्टनर को डेट करने से पहले जान लें, ये बातें
डेटिंग आजकल एक रिवाज सा है, जब दो शख्स एक दूसरे के प्यार में होते हैं?, तब अक्सर एक दूसरे ज्यादा समझने के लिए डेट करते है। लेकिन मगर, प्रेम संबंध कैसा रहेगा, कितना सफल हो पाएगा और कब तक चलेगा, ये बात कभी कभी पार्टनर के स्वभाव पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है। स्वभाव जानने में कई बार आपकी राशि बहुत मदद करती है। क्योंकि कई बार राशियां और ग्रह नक्षत्र किसी शख्स की पर्सनेलिटी को भी बहुत प्रभावित करते है। आज हम बात कर रहे है मिथुन राशि (21 मई से 21 जून) के जातकों की।
अगर आप भी किसी मिथुन राशि के जातक को डेट कर रहे है तो आपको जानना चाहिए कि आपके पार्टनर में ऐसी क्या खास बात है, जिसकी वजह से आपको उन्हें जरूर डेट करना चाहिए। या उनकी ऐसी क्या खूबियां है कि जो आपके जेहन में है तो लेकिन आप नोटिस नहीं कर पा रहे हैं।

आइए जानते हैं मिथुन राशि के लोगों से क्यों रिश्ता बनाना चाहिए और उनमें क्या होती हैं कमियां...
मजाकिया मिजाज के होते है
मिथुन राशि के जातक अपने सेंस ऑफ ह्रयूमर के लिए जाने जाते है। इनका मजाकिया अंदाज सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये सीरियस से सीरियस सिचुएशन को भी अपने अंदाज में हल्का फुल्का बना देते है। ये जिंदगी को संजीदगी से लेने की जगह हर पल को एंजॉय करना पसंद करते है। इनके साथ रहते हुए आप कभी बोरियत महसूस नहीं करेंगे।
लॉजिकल होते है
वे काफी लॉजिकल और बैलेंस्ड पार्टनर होते हैं। तर्क में कोई राय बनाने से पहले वे हमेशा आपकी तरफ रहने की कोशिश करेंगे। वास्तव में, वे हर स्थिति को कई एंगल से देखते हैं और व्यावहारिक समाधान की तलाश करते हैं।
अपने दिमाग से करते है अट्रेक्ट
इस राशि वालों की एक और खूबी है कि ये बहुत ही ज्यादा बुद्विमान होते हैं। ये लोग सिर्फ बुद्विमान लोगों के प्रति आकर्षित होते है। ये लोग बेफिजूल बातों में वक्त जाया नहीं करते हैं। इसके अलावा इनका दिमाग बहुत तेज होता है ये हर चीज बहुत ही जल्दी सीख जाते है।
रोमांटिक होते हैं हर पल
वे हमेशा कुछ नया और रोमांटिक करने की कोशिश करते हैं। वे भावुक और डूबकर प्यार करने वाले होते हैं, जो कभी आपको ऊबने नहीं देते हैं। वे उन लोगों के लिए आकर्षित होते हैं जो दिमागी, जानकार हैं और उन्हें सार्थक बातचीत में संलग्न कर सकते हैं। इसके अलावा, वे तेजी से सीखने वाले होते हैं और जो नहीं दिख रहा है, उसका भी पता करने के लिए उत्सुक रहते हैं।
सेक्स लाइफ
मिथुन राशि के लोग बेडरुम के अंदर भी बहुत ही क्रिएटिव और एडवेंचर्स होती हैं। ये लोग डर्टी टॉक में बहुत ही माहिर होते हैं?, ये लोग सेक्स पॉजिशन में भी एक्सपैरिमेंट करना बहुत पसंद करते हैं। ये प्यार के मामले में बहुत ही जुनूनी होते है जो आपको एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं होने देंगे।
मूड स्विंग होता है इनका
हर चीज के दो पहलू होते है वैसे ही इस राशि के लोग भी दोहरे किस्म के होते है। इनका मिजाज बहुत ही मूडी होता हैं यानि कह सकते हैं कि इस राशि के लोग सिक्के की तरह होते हैं। वे प्रकृति से मूडी होते हैं, इनका मूड कब बदल जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे दिन होंगे जब वे पूरा समय आपके साथ बिताएंगे और एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ेंगे। वहीं, दूसरी तरफ कभी ऐसा भी होगा कि वे पूरा समय अकेले ही बिताना चाहेंगे और किसी से भी बात नहीं करेंगे।
वादे नहीं निभा पाते हैं
वे अपने वादे को निभाने में हमेशा अच्छे नहीं हो सकते हैं। ये लोग ऐन वक्त पर अपना प्लान बदलने में माहिर होते है जैसे हो सकता है कि वे शाम को आपको मूवी दिखाने की बात करें, लेकिन आखिरी मिनट में प्लान को बदल दें या रद्द कर दें। हो सकता है कि इसकी जगह वे आपको कहीं डिनर कराने के लिए ले जाएं या कहीं भी नहीं जाएं।
जल्दी ऊब जाते हैं लोग
इस राशि के लोग अटैशन पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। इन्हें किसी चीज पर फोकस करना बहुत ही मुश्किल होता है। वे किसी भी चीज पर बहुत लंबे समय तक टिक कर नहीं रह पाते हैं। एक ही तरह का काम करते रहना उनके लिए काफी मुश्किल होता है और वे जल्दी इससे ऊब जाते हैं। वे कल्पनाओं में अधिक जीते हैं, इसलिए हो सकता है कि जब आप उनसे बातचीत कर रहे हैं, तो वे किसी और चीज पर ध्यान दे रहे हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
