Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानें कौन सी हैं वो 3 राशियां जिन्हें दिवाली पर मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ
दिवाली भले ही हिंदुओं का त्योहार है लेकिन इसकी धूम पूरे देश में रहती है। इस साल ये पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये पर्व अंधकार रूपी बुराई को मिटाकर रौशनी का संदेश देता है।
दीपावली उत्सव या बड़ी दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। त्योहारों का सिलसिला 25 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू होगा और 29 अक्टूबर को भाई दूज के साथ इसका समापन होगा।
दिवाली के मौके पर घर की साज सजावट, हर कोने को रौशन करना और पूरे परिवार के साथ महालक्ष्मी की पूजा करना बहुत खास होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और भक्तों को अपना आशीर्वाद देती हैं। जानते हैं कि ये दिवाली कौन सी राशि के लोगों के लिए खास रहने वाली है और लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिलने वाला है।

मेष
इस दिवाली के लिए अपनी तैयारी पूरी कर लें, खुशकिस्मती आपकी तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। पिछले काफी समय से बुरे दौर से गुजरने के बाद अब इस राशि के लोगों को राहत मिलेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। इस दिवाली बुरे वक्त के बादल छट जाएंगे।

सिंह
अगर आप इस दिवाली को खास बनाना चाहते हैं और अपने रूठे भाग्य को मनाना चाहते हैं तो इस पर्व पर अपने घर के द्वार को अच्छे से सजाएं और रौशन करें। बिजली की आर्टिफिशियल लाइटों के बजाए देसी घी के दीप जलाएं। साथ ही पूजा के दौरान घर का द्वार खुला रखें।

मीन
मीन राशि के जातकों को इस दिवाली अच्छी सेहत के साथ धन लाभ भी मिलेगा। दिवाली के दिन आप सफेद रंग के वस्त्र पहनें और घर के मंदिर में अगरबत्ती जलाएं। नारियल के खोल में दिया जलाने से भी लाभ मिलेगा और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।



Click it and Unblock the Notifications
