Latest Updates
-
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम
क्या आप सिंगल हैं, राशि से जानें किस मेल पार्टनर को करना चाहिए डेट
साल 2018 में कई रिश्ते बने और टूटे, कुछ शादी के मंडप तक पहुंचे तो कुछ तलाक की दहलीज़ तक। हो सकता है आप में से कई लड़कियों के लिए बिता हुआ साल प्यार के मामले में उतना खास ना रहा हो। लेकिन परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।

इस लेख के ज़रिये जानें कि साल 2019 में रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार किस तरह के व्यक्ति को डेट करना चाहिए।

मेष (मार्च 21 – अप्रैल 19)
आप पहले ही कई 'बैड बॉयज़' को अपनी ज़िंदगी में मौका दे चुकी हैं। उनकी वजह से आपको रोमांच और एडवेंचर के कई लम्हे मिले लेकिन स्थिरता के नाम पर बात नहीं बन पायी। वो आपको सिर्फ मज़ेदार समय बिताने का अवसर दे सकते थे क्योंकि इसके अलावा उनके पास देने के लिए और कुछ था भी नहीं। आपको ऐसे शख्स की ज़रूरत है जो बिल्कुल इसके उलट हो। कोई ऐसा जो जीवन में आपको स्थिरता और निर्भरता दे सके।

वृषभ (अप्रैल 20 – मई 21)
ये समय है अपने बीते कल को पीछे छोड़ने का और अपने भविष्य के लिए काम करने का। वृषभ राशि के जातक, आपने बहुत लंबे समय से अपने गुज़रे कल को पकड़ कर रखा हुआ है। आपके जीवन में एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो आपकी अहमियत समझे। वो आपको ये महसूस कराये कि आप जो हैं वो ही उसके लिए बहुत खास है। आपको ऐसे आदमी की तलाश करनी चाहिए जो आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद कर सके।

मिथुन (मई 22 – जून 21)
अपनी ऊर्जा और समय ऐसे पुरुष को ढूंढने में लगाएं जो रिलेशनशिप के लिए आपके जितना प्रयास करने के लिए तैयार हो। आप अब तक ऐसे पार्टनर के पीछे वक़्त बर्बाद करती आयी हैं जो रिश्ते में आपके जितनी कोशिश करने के लिए तैयार ही नहीं थे। ये सभी चीज़ें बदलने की ज़रूरत है। आप ऐसे व्यक्ति पर फोकस करें जो आपके साथ रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हों।

कर्क (जून 22 – जुलाई 22)
किसी व्यक्ति को अपने जीवन में बनाये रखने की चाह में आप अपने स्टैण्डर्ड से समझौता करने के लिए तैयार हो जाती हैं। ऐसा करना आपके लिए गलत है क्योंकि अंत में आपको ही सामने वाले के गलत व्यवहार का सामना करना पड़ता है। इस साल आपको ऐसे आदमी की तलाश करनी चाहिए जो आपका उतना ही ख्याल रखे जितना ख्याल आप उनका रखने वाली हैं।

सिंह (जुलाई 23 – अगस्त 22)
आप इस बात को स्वीकार कर लें कि आपकी आदत हर बार एक ही तरह के व्यक्ति के पीछे जाने की है लेकिन बार बार आप इस उम्मीद से जाती हैं कि इस बार नतीजा अलग होगा। मगर हर बार की तरह आपके हाथ कुछ नया नहीं लगता है। 2019 में आप ऐसे व्यक्ति से डेट करें जो आपके टाइप का बिल्कुल भी नहीं है। चीज़ों में बदलाव लेकर आएं और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें। ऐसा करके ही आप अपने सच्चे प्यार की खोज को पूरा कर सकती हैं।

कन्या (अगस्त 23 – सितंबर 22)
अपने हाई स्टैण्डर्ड के लिए आपको बुरा महसूस करने की कोई ज़रूरत नहीं है। 2019 में आपको ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत है जो आपके हाई स्टैण्डर्ड और अपेक्षाओं पर खरा उतर सके। ऐसा व्यक्ति पास होना चाहिए जो आपके साथ रहने के लिए किसी भी तरह का प्रयास करने से पीछे ना हटे। आप अपने उन स्टैण्डर्ड पर बने रहें और साथ ही अपने पार्टनर को भी उनतक आने की कोशिश करने दें।

तुला (सितंबर 23 – अक्टूबर 22)
आपका दिल बहुत बड़ा है। आप अपने आसपास के लोगों को साथ रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ये अच्छी बात है क्योंकि आपका मन साफ़ है। लेकिन हर बार आपकी आदत ऐसे व्यक्ति को चुनने की रही है जिसे अपने साथ रखने के लिए आपको प्रयास करना पड़ा हो। 2019 में आप ऐसा शख्स चुनें जो खुद से आपके साथ रहना चाहता हो।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 – नवंबर 22)
आप ऐसी महिला हैं जो ज़िंदगी में आगे बढ़ने में यक़ीन रखती है। एक वृश्चिक होने की वजह से आपको प्यार और रोमांस को लेकर टेढ़ामेड़ा रास्ता पसंद नहीं है। आप ऐसी इंसान है जिसे बिना बनावट के साफ़ और स्पष्ट बातें पसंद आती हैं। इसी वजह से आपका दिल हर बार टूट जाता है। इस साल आपको ऐसे व्यक्ति के साथ डेट करना चाहिए जो रिलेशनशिप को लेकर धीरे धीरे आगे बढ़े ताकि आपको इस खूबसूरत रिश्ते से प्यार करने का मौका मिल सके।

धनु (नवंबर 23 – दिसंबर 21)
अभी तक आप सही वजह के लिए किसी भी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। आप प्यार की गहरायी को समझ भी नहीं पायी हैं। 2019 में आपको ऐसे लड़के को डेट करना चाहिए जो आपको प्यार का सही अर्थ समझाये और ये एहसास कराये की किसी शख्स से प्यार होने का असली मतलब क्या है।

मकर (दिसंबर 22 – जनवरी 20)
आपको ऐसे पुरुष को डेट करने की ज़रूरत है जो अविरोधी हो। मकर राशि होने के कारण आपको जीवन में बहुत सारी चुनौतियां लेना पसंद है। इसकी वजह से आपको कई बार बुरा वक़्त भी देखना पड़ा है। आपको एक ऐसा साथी चाहिए जो आपका उस वक़्त भी साथ दे जब आप जीवन के मुश्किल दौर से गुज़र रही हों।

कुम्भ (जनवरी 21 – फरवरी 18)
हक़ीक़त को समझें। आपको एक परफेक्ट आदमी नहीं मिल सकता है। 2019 में आपको एक परफेक्ट प्रिंस चार्मिंग की तलाश के बारे में नहीं सोचना चाहिए। आपको अपने दिल का रास्ता उस व्यक्ति के लिए खुला रखना चाहिए जो परफेक्ट ना होते हुए भी आपका साथ निभाने के लिए मेहनत करने के लिए तैयार है। आपको हैरानी होगी कि वो शख्स आपको कितना खुश रख रहा है।

मीन (फरवरी 19 – मार्च 20)
अपने प्यार की खोज के लिए अपने सोशल सर्किल से बाहर तलाश करना छोड़ दीजिए। 2019 में आप उन लोगों पर नज़र डालें जो पहले से ही आपकी ज़िंदगी में है। हो सकता है आपका सच्चा प्यार इस वक़्त आपकी तरफ ही देख रहा हो।



Click it and Unblock the Notifications