Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
Valentine’s Day 2023 Lucky Zodiac Signs : इन 6 राशियों के लिए इस साल का वेलेंटाइन डे रहेगा लकी
फरवरी महीने के आगाज के साथ ही हवा में प्यार की भीनी-भीनी खुशबु फैलने लगती है और वेलेंटाइन डे आने के साथ इसका खुमार हर किसी पर चढ़ कर बोलता है। प्यार की तलाश कर रहे लोगों को वेलेंटाइन डे से काफी उम्मीदें रहती हैं। जीवन में किसी नए शख्स का इंतजार हो या फिर वैवाहिक रिश्ते में नयापन लाना हो, वेलेंटाइन डे सबको एक खूबसूरत मौका देता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कौन सी वो 6 राशियां हैं जो अपने प्यार की खोज को पूरा कर सकेंगे।

मेष (21 मार्च -19 अप्रैल):
मेष राशि के जातक काफी जुनूनी और आत्मविश्वासी होते हैं। ये जिस पैशन के साथ अपने जीवन के हर काम को करते हैं, उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्यार भी निभाते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव होती है। इन्हें इस साल किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार मिल सकता है जिसकी इन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

मिथुन (21 मई - 20 जून):
मिथुन राशि के लोग करिश्माई पर्सनालिटी और वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। बातों ही बातों में फ़्लर्ट करने के इनके स्वभाविक व्यवहार के कारण ये सबको बेहद दिलचस्प लगते हैं। मिथुन राशि के जातक अपनी ही तरह जिंदादिल शख्सियत की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

सिंह (23 जुलाई -22 अगस्त):
इस साल का वेलेंटाइन डे सिंह राशि के जातकों के लिए लकी रहने की उम्मीद है। इन्हें नेतृत्व करना पसंद होता है। लोग इनकी इसी क्वालिटी की वजह से इन्हें पसंद करते हैं। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है।

तुला (23 सितंबर -22 अक्टूबर):
तुला राशि के लोग अपने आकर्षण और कूटनीति व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। ये स्वाभाविक रूप से काफी रोमांटिक होते हैं। ये गुण उन्हें दूसरों के साथ नया रिश्ता बनाने और उसे मैंटेन रखने में मदद करता है। इस साल आपके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

धनु (22 नवंबर -21 दिसंबर):
धनु राशि के लिए 14 फरवरी की तारीख काफी रोमांटिक रहने की उम्मीद है। इस राशि के लोग आमतौर पर उन लोगों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं जो अपने दिल के छिपे राज इनसे साझा करते हैं। ये खुले विचारों वाले व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इन्हें जिंदगी में नयी चीजें करना काफी पसंद होता है। दिल के मामले में भी इन्हें अपनी ही तरह के बेबाक लोग पसंद आते हैं।

कुंभ (20 जनवरी -18 फरवरी):
कुंभ राशि के जातक दूसरी राशियों की तुलना में काफी विशेष होते हैं। इन्हें रचनात्मकता पसंद होती है। इन्हें वो लोग पसंद आते हैं जिनका रुझान ज्ञान और नयी चीजों को जानने में रहता है। कुंभ राशि के लोग ऐसे लोगों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं जो लीक से हटकर सोचते हैं। इस वेलेंटाइन डे पर इनके वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ सकता है या फिर किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications