Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
Valentine Week Special 2021: इस वैलेंटाइन वीक में इन राशियों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़
फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए कुछ खास होता है क्योंकि इस माह 14 फरवरी को प्रेम दिवस यानी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। इस पूरे हफ्ते में रोज डे, प्रोपोज डे, किस डे, हग डे, टेडी डे, चॉकलेट डे और अंत में वेलेंटाइन डे आता है। आइए जानते है सभी 12 राशियों के लिए यह वेलेंटाइन वीक कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए पूरा वेलेंटाइन वीक बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके पार्टनर भी आपके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगे। इतना ही नहीं, वे आपके लिए कई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। कुलमिलाकर यह वेलेंटाइन वीक आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पिछले वर्ष के मुकाबले आपका यह वैलेंटाइन वीक कुछ ज्यादा ही खास रहने वाला है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। यह पूरा सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो इस अवधि में आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। मुमकिन है आप इस प्रस्ताव को फौरन स्वीकार कर लें।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए वेलेंटाइन वीक कई सारे सरप्राइज से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके लव पार्टनर आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके लिए जीवन भर यादगार रहेगा। वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में दूरियां आ गई हैं तो प्यार के इस हफ्ते में अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। हो सके तो अपने प्रिय के मनपसंद स्थान पर सैर सपाटे के लिए भी जाएं।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपनी रोमांटिक लाइफ को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं हैं तो यह समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपका प्रेम का रिश्ता टूट भी सकता है। हो सकता है आप अपने पार्टनर को भावनात्मक रूप से काफी चोट पहुंचाएं। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों को वैलेंटाइन वीक में मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन मध्य में आपके पार्टनर आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। बड़े ही रोमांटिक अंदाज में वे आपके सामने शादी का भी प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर अनबन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके लिए यह वेलेंटाइन वीक बहुत बड़ी राहत लेकर आने वाला है। यदि आपके लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में आपके बीच की कड़वाहट दूर हो सकती है। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी और आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपसे सच्चा प्रेम करते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह रोमांटिक वीक प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। इस अवधि में आपके और आपके पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आपके पार्टनर आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं शादीशुदा जातकों के जीवन में कुछ निरसता रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस वेलेंटाइन वीक में आपके लव पार्टनर खुद से ज्यादा आपको अहमियत देंगे। इस अवधि में आपको छोटी सी यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। इतना ही नहीं, आपको उनकी ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का प्यार और साथ आपको खास होने का एहसास कराएगा। आप भी अपनी ओर से उन्हें खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप अपने इस वेलेंटाइन वीक को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी जुबान पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपकी जरा सी भूल आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखें।शादीशुदा जातकों को भी इस अवधि में कहासुनी और अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस अवधि में आप अपने पार्टनर के प्रेम में डूबे रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा समय अपने प्रेमी प्रेमिका के साथ गुजारना पसंद करेंगे। हो सकता है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए वेलेंटाइन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुछ समय से यदि आपकी रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो इस अवधि में आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। आपके बीच का प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ परिणय सूत्र में बंधने का भी निर्णय ले सकते हैं और आपको परिजनों की भी मंजूरी मिल सकती है। वहीं शादीशुदा जातकों को इस दौरान अपने जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के सारे गिले शिकवे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े और आपके पार्टनर की भावनाओं को भी ठेस पहुंचे। अगर आप विवाहित हैं तो इस अवधि में आपको अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपकी कुछ पुरानी और अच्छी यादें भी ताजा हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications