Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
जानें शुक्र के मार्गी होने सभी 12 राशियों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
शुक्र ग्रह 25 जून, गुरुवार को वृषभ राशि में मार्गी हो जाएगा। यह रात के समय 4 बजकर 28 मिनट पर मार्गी होगा। इसके बाद शुक्र ग्रह 1 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा।

शुक्र ग्रह के मार्गी होने से कई जातकों के जीवन में खुशियां दस्तक देगी। जिन जातकों की राशि में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की स्थिति अच्छी बनी रहती है। जीवन में धन की समस्या नहीं रहती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में आ रही परेशानी दूर होती है। जानते हैं धन, वैभव, प्रेम, कला का कारक शुक्र ग्रह का मार्गी होना सभी 12 राशियों के जीवन में क्या प्रभाव डालने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को शुक्र के मार्गी होने से शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के बीच अपनापन बना रहेगा। ये समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

वृषभ राशि:
इन लोगों को शुक्र के मार्गी होने से सामान्य फल मिलेगा। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। इस दौरान आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उतार चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में भी स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे और आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। किसी को उधार दिया है तो वो धन वापस मिल सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय सुखद रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्रेम बना रहेगा। आपको इस दौरान सकारात्मकता का अनुभव होगा।

तुला राशि:
शुक्र के मार्गी होने से तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपका फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकेगा। दफ्तर में वरिष्ठों का साथ मिलेगा और तरक्की की संभावना भी बन रही है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच की मदद से आपके सभी काम सुगमतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धनु राशि:
दफ्तर में आपका कामकाज बढ़ सकता है। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मगर हो सकता है कि आपके मन के मुताबिक नतीजे आपको न मिले।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। ग्रहों की बदलती इस चाल से आपको जीवन में खुशियां मिलेंगी। पहले लिए फैसलों का लाभ आपको वर्तमान में होने की संभावना है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। शादीशुदा जिंदगी में समझदारी से काम लें अन्यथा जीवनसाथी से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि:
इस राशि के लोगों को शुक्र से लाभ मिलेगा। इस दौरान दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
