Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शुक्र करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को सुख-सुविधा और प्रेम जीवन में मिलेंगे अच्छे परिणाम
शुक्र ग्रह को भोग, विलास, भौतिक सुविधाओं, कला, प्रेम जीवन, विवाह आदि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह जिस जातक की कुंडली में अच्छी स्थिति में होता है उसके जीवन में धन-धान्य के साथ रोमांस की कमी नहीं रहती है। शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को रात लगभग 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला है। इस लेख में जानते हैं 21 फरवरी को शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहने की संभावना है। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा। सिंगल जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। वहीं शादीशुदा जातकों को अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये गोचर मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन उन्हें पाने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। आप अपनी काबिलियत से ऊंचा ओहदा पाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये समय काफी सुखद रहने की उम्मीद है। दफ्तर में आपके काम को सराहा जाएगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। आपको थोड़ी मशक्कत करने के बाद अपने फंसे हुए पैसे वापस मिल सकेंगे। दफ्तर में आप अपने काम पर ही फोकस करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के साथ विवाद होने की संभावना है। इस दौरान आप भोग-विलास की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको मेहनत के अनुरूप नतीजे न मिलने से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वहीं सिंगल जातकों के विवाह कि चर्चा तेज हो सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातक सावधान रहें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ मामलों में खास नहीं रहेगा। आपको सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन में कुछ अड़चन आ सकती है। आप धैर्य से काम लें। इस दौरान आपको बेफिजूल के खर्चों से बचना चाहिए।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मां सम्मान बढेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सुख सुविधा की चीजों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी माता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे और उनसे आपको लाभ भी मिल सकता है। इस अवधि में आप मानसिकशांति का अनुभव करेंगे।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में कम दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। समाज में आपका मां सम्मान बढेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस बीच आपको वरिष्ठों के साथ साथ अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने पर जोर देना चाहिए। प्रेम जीवन में रोमांच और रोमांस दोनों बरकरार रहेगा।

मकर राशि:
आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा। आपको धन लाभ मिलेगा। उधार में दिया पैसा भी इस समय वापस मिलने की उम्मीद है। आप नए वस्त्र अथवा आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। आप इसी प्रकार अपनी मेहनत जारी रखें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। अविवाहित जातक परिणयसूत्र में बंध सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी मगर इसके बावजूद आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:
इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे। आप सुख सुविधा की चीजों पर अधिक धन खर्च करेंगे। आपको अपने बजट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में यात्रा का योग बन रहा है जिस पर आपका धन और समय खर्च होगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको सावधानी से अपने प्रोजेक्ट पूरे करने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
