Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
Shukra Gochar: शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से इन जातकों के जीवन में बढ़ेगा प्रेम, रोमांस और सौभाग्य
शुक्र ग्रह को सुंदरता, वैभव, रोमांस और प्रेम का कारक माना जाता है। इसे बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह कहा गया है। यह ग्रह भगवान की हर अद्भुत रचना में सुंदरता और प्रशंसा का गुण समाहित करता है। शुक्र ग्रह 31 मार्च 2022 को सुबह 8:54 बजे कुंभ राशि में गोचर करेगा और फिर 27 अप्रैल को शाम 6.30 बजे शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। यदि शुक्र की स्थिति आपके पक्ष में है, तो आपकी कल्पना शक्ति का विकास होगा और रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं रहेगी। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 31 मार्च 2022 को शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही जानते हैं इस अवधि में शुक्र को मजबूत करने के उपाय।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे और कमाई के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। आप इस अवधि के दौरान उपयोगी संपर्क बनाएंगे। यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं तो ये समय सकारात्मक है। आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस रहेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन मां सरस्वती की पूजा करें और उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
आप पेशेवर रूप से अपने इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपके जीवन में कुछ उत्पादक परिवर्तन होंगे। हालांकि, कुछ कामकाजी पेशेवरों को कुछ असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। ट्रांसफर होने की संभावना भी है। व्यवसायियों को कुछ उत्पादकता के मुद्दों का सामना करना पड़ेगा। आपके परिवार के सदस्य इस दौरान आपका साथ देंगे। बढ़ती चिंता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन आप किसी जरूरतमंद कन्या को सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
आप कड़ी मेहनत करेंगे और इसके लिए आपको सराहना मिलेगी। इससे आप अपने कार्यालय में अच्छी प्रतिष्ठा बनाएंगे। यदि आप एक व्यवसाय के मालिक हैं, तो आपको किसी महिला भागीदार से लाभ होगा। जो लोग यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े हैं, वे इस दौरान अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। जो लोग विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। यदि आप उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक झुकाव के कारण आप यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनपसंद साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय: आपको प्रतिदिन अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाने से लाभ मिल सकता है।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट में कोई निवेश न करें क्योंकि आपको नुकसान होगा। सॉफ्ट स्पीकिंग स्किल वाले लोगों पर आपका ध्यान जाएगा। पैतृक संपत्ति की मदद से आप धन अर्जित कर सकेंगे। जो छात्र अपनी परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान उनकी एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होगी। आप कुछ स्रोतों से बहुत अधिक धन प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों और दोस्तों के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आपको सोमवार और शुक्रवार को दूध का दान करना चाहिए।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
व्यापार मालिकों को संभावित ग्राहकों में वृद्धि दिखाई देगी और परियोजनाओं में भी वृद्धि होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध पहले के मुकाबले बेहतर होंगे। यात्रा का योग बन रहा है। निजी जीवन की बात करें तो आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्यार और विश्वास बना रहेगा। काम के प्रति आप जुनूनी रहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना परफेक्ट मैच मिल सकता है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
उपाय: आपको नियमित रूप से गायों को चारा खिलाने की जरूरत है, इससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस दौरान आपके सामने नए अवसर आएंगे और आप अपने करियर में नए मुकाम हासिल करेंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। घर में कुछ ख़र्चे होंगे। जो फ्रेशर्स नौकरी की तलाश में हैं, उनकी किस्मत उनका साथ देगी। आपका अपने परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। आप इस दौरान कोई नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। सेहत का ख़्याल रखें, चोट लग सकती है।
उपाय: आपको घर से निकलने से पहले चंदन की खुशबू वाला परफ्यूम लगाना चाहिए।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आपका प्रेम जीवन थोड़ा अस्थिर रहेगा और आप अपने साथी के साथ मजबूत रिश्ता कायम नहीं कर पाएंगे। आप काफी इमोशनल महसूस करेंगे। जो लोग नए उद्यम चलाना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। आपके रचनात्मक विचार लगातार प्रवाहित होंगे और यह आपके काम में नजर भी आएगा। आपको अधिक कमाई का मौका मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के छात्रों को उनके मनचाहे स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा और उन्हें मनचाहा परिणाम भी मिलेगा।
उपाय: आपको विशेष रूप से शुक्रवार के दिन नेत्रहीन लोगों को भोजन कराना चाहिए।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। यदि आपको उच्च रक्तचाप या कोलेस्ट्रॉल है तो अपना विशेष ख्याल रखें। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने जा रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा। इस अवधि में अच्छी कमाई हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो समय काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपकी मां को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
उपाय: आपको सोमवार और शुक्रवार को मां पार्वती को दूध, चावल और चीनी का भोग लगाना चाहिए।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
यदि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सरकारी कर्मचारियों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। इस दौरान आपको यात्रा के मौके मिल सकते हैं। आप अपने शौक पर ध्यान देंगे और आपके रचनात्मक विचार प्रवाहित होंगे। आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। कुछ जातकों को मन के मुताबिक स्थानांतरण मिल सकता है। व्यवसायी नए उपक्रमों में निवेश कर सकते हैं। जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे।
उपाय: बच्चियों को सफेद रंग की मिठाई का दान करें।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा और नए सौदे मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत के कारण वेतन वृद्धि या प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे। यदि आप संतान की योजना बना रहे हैं तो यह समय उत्तम है। आपके निजी जीवन में आनंद और आराम रहेगा। आप अपने घर के लिए आलीशान उत्पाद खरीद सकते हैं। व्यक्तिगत मोर्चे पर सब कुछ आपके पक्ष में रहेगा।
उपाय: आप गुलाब जल को हाथ या गले में धारण कर सकते हैं।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
व्यवसायियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को उनके वरिष्ठ का सहयोग प्राप्त होगा। आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, इससे लाभ होने की उम्मीद है। आपके आस-पास के लोग आपकी पर्सनैलिटी को बहुत पसंद करेंगे। माँ की तरफ से कोई तोहफा आपको मिल सकता है। इस दौरान आपका धार्मिक झुकाव रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप तनाव मुक्त और अत्यधिक आशावादी रहेंगे।
उपाय: आप अपनी अनामिका उंगली में चांदी में अच्छी गुणवत्ता वाली ओपल पहन सकते हैं।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
इस अवधि में आपको अनावश्यक खर्चों से बच कर रहने की जरूरत है अन्यथा आपको धन की हानि हो सकती है। आपके भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता बहुत ही मधुर रहेगा। मगर उनकी किसी बात से आपका दिल दुख सकता है हालांकि बातचीत से मामला संभल जाएगा। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होगी और इस वजह से आप मेरे बीमार पड़ सकत हैं।
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए आप शुक्रवार का व्रत कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications