Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
शुक्र का मेष राशि में गोचर, इन सभी राशियों को मिलने वाला है बड़ा लाभ
शुक्र ग्रह को जीवन के सभी सुख और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है। जीवन में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी रहने से भौतिक सुख मिलने के साथ प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहती है। शुक्र ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाला है जिसका प्रभाव किसी न किसी रूप में सभी राशियों पर होगा। जानते हैं 10 अप्रैल, 2021 को शुक्र के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपक दोनों का प्रेम बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार का साथ बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि:
इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप भौतिक सुख कि वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं जिससे आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस अवधि में घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। रोमांटिक लाइफ आपकी शानदार रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। आपको लाभ मिलने की संभावना है। आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। बजट संतुलित रहेगा। आपके मां सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने वरिष्ठों से अच्छे सम्बंध बनाए रखें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

कर्क राशि:
कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ सुखद रहेगी। हर परिस्थिति में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।

सिंह राशि:
इस अवधि में आप परिवार के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं। ये धार्मिक यात्रा होगी और इसका लाभ आपको जरुर मिलेगा। समाज में आपका मां-सम्मान बढेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। शुरू में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन अचानक अन्य स्रोतों से धन का आगमन हो सकता है। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का आना हो सकता है जो आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है, सावधान रहें।

तुला राशि
शुक्र का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन को काफी प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ सम्बंधों में निकटता बढ़ेगी। आप इस समय का काफी आनंद लेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:
इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। व्यापार और नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा, बेहतर होगा आप समझदारी दिखाएं। जो जातक किसी नए रिलेशनशिप में आए हैं उनके लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर होगी।

मकर राशि:
शुक्र का यह गोचर आपके लिए सकारात्मकता लेकर आएगा। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। आपको परिवार के साथ समय बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा। इओस अवधि में आपके खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के भाग्योदय का समय है। आप अपने आने वाले कल के लिए काफी मेहनत करेंगे। इस अवधि में आपका मां समान बढ़ेगा। कामकाज के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा का योग बन रहा है और यह आपके लिए फलदायी साबित होगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपको नए स्रोतों से धनलाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना नजर आ रही है। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
