Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Shukra Gochar March 2023: भोग विलास के कारक शुक्र करने जा रहे हैं मेष राशि में प्रवेश, जानें प्रभाव
शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। यह लोगों के जीवन में धन-दौलत, भौतिक सुख-सुविधा सुंदरता, यौवन, प्रेम जीवन, समृद्धि आदि का कारक बनता है। शुक्र ग्रह जिस जातक की कुंडली में अच्छी स्थिति में होते हैं उसे जीवन में सुख-सुविधाओं और ऐशो-आराम की कोई कमी नहीं होती है। समाज में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ती है।
शुक्र ग्रह मेष राशि में 12 मार्च 2023 को सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 12 मार्च को शुक्र ग्रह के मेष राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं और यह गोचर आपके लिए शुभ रहने की उम्मीद है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप महंगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
हर रोज अच्छी खुशबू जैसे परफ्यूम या इत्र का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि:
शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको सेहत के लिहाज से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के पीछे आपका पैसा भी खर्च होगा। सेहत के प्रति लापरवाही करने की भूल न करें तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता चाहते हैं तो विवाह से बाहर कोई अनौतिक संबंध न रखें। इससे बदनामी के साथ साथ कोर्ट-कचहरी तक मामला पहुंच सकता है। यह गोचर उन लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है जो विदेश जाने के इच्छुक हैं।
शुक्रवार के दिन आप गुलाबी अथवा क्रीम रंग के कपड़े पहनें, लाभ होगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को इस गोचर से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आप इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी फायदा होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस अवधि में आप कुछ नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं। बच्चों से कोई सुखद खबर मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन बेहद खुशहाल और रोमांटिक रहेगा।
शुक्रवार के दिन अपने बटुए में चांदी का एक छोटा टुकड़ा रख लें, शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी।

कर्क राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि शानदार रहेगी। दफ्तर में वरिष्ठों के साथ बातचीत आपके करियर को फायदा पहुंचाएगी। कर्क राशि के जो जातक बिजनेस खासतौर से महिला प्रोडक्ट्स या लग्जरी सामान का व्यापार करते हैं, उन्हें मुनाफा होगा। पारवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि आप घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये समय उपयुक्त है। आप इस अवधि में घर की मरम्मत पर भी खर्चा कर सकते हैं।
घर तथा दफ्तर में श्रीयंत्र की स्थापना करना और उसकी पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक इस अवधि में भाग्यशाली रहेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन प्रेम से भरा रहेगा। इस अवधि का आप भरपूर आनंद लेंगे। इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें ख़ुशख़बरी मिल सकती है। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करने का योग बन सकता है। मीडिया और कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। छोटे भाई-बहन के साथ रिश्ते में सुधार आएगा।
सिंह राशि के जातकों को शुक्रवार को लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। आप भी अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। पैसों के मामले में आपको शुक्रदेव का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप धन की बचत भी कर सकेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशि के जातकों के लिए प्रतिदिन महिषासुर मर्दिनी पाठ करना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। आपका प्रेम जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस एमी का भरपूर आनंद लेंगे। अवैध संबंध बनाने की भूल न करें, आपकी छवि बिगड़ सकती है। आपकी पर्सनालिटी में गजब का निखार आएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी शारीरिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए धन भी खर्च कर सकते हैं।
तुला राशि के लोगों को अपने दाएं हाथ की अनामिका उंगली में हीरा अथवा ओपल पहनना चाहिए, शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच ग़लतफहमी पैदा हो सकती है। आपको इस अवधि में अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। इस दौरान आपका खर्च भी बढ़ सकता है। हालांकि आप यह खर्चा सेहत अथवा घूमने-फिरने में कर सकते हैं।
शुक्र देव की कृपा पाने के लिए नेत्रहीन लोगों की संस्था को सामर्थ्यनुसार मदद करें।

धनु राशि:
धनु राशि के छात्रों के लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। यदि इस अवधि में आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो वहां आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस राशि के जो जातक संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रहा विवाद शांत हो जायेगा। आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा पाने के लिए रोजाना सूर्योदय के समय लक्ष्मी माता के लिए श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपकी माता से भी रिश्ता बेहतर होगा। आप ऐशो-आराम की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको नयी जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा पाने के लिए घर में खंडित सफेद फूल लगाएं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये गोचर अनुकूल रहने की उम्मीद है। आप धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। में आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि शौक और मौज पर समय बिता सकते हैं। पिता के साथ रिश्तों में सुधर आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा।
कुंभ राशि के जातक शुक्रदेव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत करें और माता लक्ष्मी का पूजन करें।

मीन राशि:
इस अवधि में आपकी संवाद शैली काफी मधुर रहेगी जिससे लोग प्रभावित होंगे। खान-पान का शौक पूरा करेंगे और इसपर धन भी खर्च करेंगे। इसके बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। आप पैसा बचाने में सफल रहेंगे। सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ॐ शुक्राय नमः का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
